Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Pratapgarh Accident : खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ितों के हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की भी घोषणा की है। देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हादसा भीषण हादसे की यह घटना देर रात प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। तेज आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि लोगों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बताते हैं कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक का टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ...
बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा कोर्ट में बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले आरोपी जेई की वर्चुअल पेशी हुई। बताते हैं कि सीबीआई की ओर से आरोपी की रिमांड लेने के लिए अर्जी पेश की गई। इसपर बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति दावा पेश किया। इसपर अदालत ने सीबीआई को मामले में दावा पेश करने के लिए वक्त देते हुए 24 तारीख बहस के लिए निर्धारित कर दी। साथ ही आरोपी जेई को कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने चित्रकूट से किया था गिरफ्तार बताते चलें कि सीबीआई ने लंबे समय से इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले सिंचाई विभाग के जेई को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें : Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’ बताते हैं कि सीबीआई ने...
रकुल प्रीत भी बनीं अजय देवगन की MayDay का हिस्सा, अमिताभ बच्चन..

रकुल प्रीत भी बनीं अजय देवगन की MayDay का हिस्सा, अमिताभ बच्चन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : शिवाय और यू मी और हम के बाद बालीवुड अभिनेता अजय देवगन फिर से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अब अजय देवगन अपनी फिल्म मेडे का निर्देशन करने वाले हैं जिसमें बिग बी यानि अमिताभ बच्चन तो शामिल हैं हीं, अब अभिनेत्री रकुल प्रीत भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं। फिल्म दे दे प्यार दे में अजय के साथ शानदार जोड़ी निभा चुकी रकुल प्रीत के इस फिल्म का हिस्सा बनने की खबर से दोनों के फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। रकुल को कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, रकुल के इस फिल्म का हिस्सा बनने के बाद यह खबर जबरदस्त ढंग से ट्रेंड कर रही है। वहीं इसकी चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि फिल्म में दर्शकों को मेजर साहब के बाद अमिताभ और अजय देवगन की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। वहीं चर्चा है कि इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता अजय देवगन क...
CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई को किया बांदा कोर्ट में पेश, पढ़िए पूरी खबर..

CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई को किया बांदा कोर्ट में पेश, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : करीब 50 बच्चों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई को सीबीआई ने आज बुधवार को बांदा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया है। वहीं कोर्ट में पेशी की जानकारी पर आई आरोपी जेई की पत्नी इस दौरान बाहर बिलखती हुई नजर आईं। उधर, बांदा से लेकर चित्रकूट और आसपास के जिलों में मामले को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सभी ने इस मामले की जबरदस्त ढंग से निंदा की। लोगों का कहना था कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जेल में रखा गया था रात में आरोपी दरअसल, बच्चों के यौन शोषण मामले में सीबीआई ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के जेई रामभवन को चित्रकूट जिले से गिरफ्तार किया था। जेई की तैनाती चित्रकूट जिले में थी। गिरफ्तार करने वाली सीबीआई की टीम ने आरोपी को बांदा जेल में रखा। सीबीआई टीम के पहुं...
UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संकट को लेकर बंद यूपी के सभी विश्वविद्यालय अब 23 नवंबर से खुल जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम, उच्च शिक्षा निदेशकों व सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को आदेश दिए हैं। अधिकतम 50 प्रतिशत छात्र ही रहेंगे मौजूद हालांकि, आदेशों में कहा गया है कि कक्षा में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी विद्यार्थियों को मास्क/कवर पहनना जरूरी होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउन होना जरूरी है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य गाइड भी दी गई हैं। ये भी पढ़ें : UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद  ...
CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर कर पूजन किया। साथ ही भगवान से लोकमंगल की कामना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। ऐसा होगा 'भागीरथी अतिथि गृह' कहा कि यूपी सरकार हरिद्वार कुंभ से पहले 'भागीरथी अतिथि गृह' का काम पूरा करानेके साथ श्रद्धालुओं को अर्पित कर देगी। बताया जाता है कि यूपी पर्यटन विभाग की ओर से उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में इस अतिथि गृह में 40 कमरे प्रस्तावित हैं। इसकी निर्माण लागत करीब 11 करोड़ रुपए आएगी। इसमें आवास गृह के अलावा रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम य...
प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती का सोमवार देर रात निधन हो गया है। बताते हैं कि बच्ची किया पटाखों से झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। हाल ही में कोरोना का इलाज कराकर लौटी हैं रीता बता दें कि हाल ही में रीता बहुगुणा अपने पति के साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज कराकर लौटी हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा  बताया जाता है कि दिवाली की छुट्टी पर बच्ची किया अपने मामा अंकुर के घर दीपावली मनाने गई थी। वहां उनकी मां ऋचा जोशी भी मौजूद थीं। बच्ची सोमवार को पड़ोस में पटाखे से झुलस गई थी। सांसद के प्रवक्ता अभिषेक ने बताया है कि किया 3 दिन से अपनी ननिहाल में थीं। ये भी पढ़ें : Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP स...
UP Big News : तेज रफ्तार कार पलटने से 1 परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत

UP Big News : तेज रफ्तार कार पलटने से 1 परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में रविवार को एक बड़े हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। आज रविवार तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के पां लोग भी शामिल हैं। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से दो को रेफर कर दिया गया है। यह हादसा सिद्धार्थनगर जिले में हुआ है। मुंडन संस्कार में जा रहा था परिवार बताया जाता है कि जिले चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के रहने वाले राजेंद्र की पत्नी सावित्री (52), सरस्वती (66) पत्नी विशंभर, उमेश पुत्र राजेंद्र (18), शिवांगी (8) पुत्री मुनील, हिमांशु पुत्र (3) मुनील तथा रमवापुर गांवव के रहने वाली कमलावती (45) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात  इनमें...
कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार रात कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में वाजिदपुर में रविवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव जैसे हालात हो गए हैं। दोनों पक्षों से पथराव और मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। युवक को घायल हालत में हैलट ले जाया गया था। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस मौके पर है और पीएसी तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव की स्थित बनी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर 7 आरोपियों को पकड़ा है। मामले में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने डीआईजी से बात की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह बताई जा रही घटना की वजह बताया जाता है कि वाजिदपुर के रहने वाले टेनरी कर्मचारी राम निषाद का बेटा पिंटू निषाद (25) का 25 वर्षीय बेटा पिंटू निषाद एक फैक्ट्री में काम ...
बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। डाक्टर लगातार उन्हें ठीक करने में लगे थे, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। आज उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही पूरी फिल्म इडंस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उधर, प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सौमित्र चटर्जी के निधन पर दुख जताया है। उधर, फिल्म अभिनेता राहुल बोस, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री सयानी गुप्ता, रितुपर्णा सेन गुप्ता, बंगाली अभिनेत्री रुपा गांगुली, सावित्री चटर्जी आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता...