Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में उमा भारती ने दिल्ली आंदोलन पर कही यह बड़ी बात..

Uma Bharti appealed to Delhi farmers to agitate in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : दिल्ली में चल रहे किसानों के बड़े आंदोलन को लेकर पूरे देश में हलचल सी है। हर किसी की नजर इस आंदोलन पर है। इसी बीच भाजपा की कद्दावर नेता एवं एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड के बांदा में दिल्ली के दरवाजे पर ठहरे आंदोलन पर बड़ी बात कही। दरअसल, उमा भारती ने इन किसानों से अपील की है कि वे अपना आंदोलन वापस ले लें। सरकार उनके साथ है और किसी तरह के बहकावे में न आएं। उमा भारती आज शुक्रवार को बांदा पहुंचीं थीं। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक माहेश्वरी देवी मंदिर में देवी मां के दर्शन करते हुए उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया।

शहर के माहेश्वरी देवी मंदिर में पूजन कर देवी दर्शन

दरअसल, उमा भारती हमीरपुर के राठ में आयोजित स्वामी ब्रह्मानंद जी के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। वहां से कार द्वारा वह बांदा पहुंची और सर्किट हाउस में रुकीं। शाम को भाजपा नेता उमा बांदा से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Uma Bharti appealed to Delhi farmers to agitate in Banda

इस मौके पर उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड को प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। आने वाले वक्त में यहां का विकास तेजी से होगा।

माहेश्वरी देवी मंदिर से है उमा भारती का गहरा जुड़ाव

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वालीं उमा भारती का बांदा के माहेश्वरी देवी मंदिर से गहरा जुड़ा रहा है। दरअसल, 1996 में बांदा के इसी ऐतिहासिक मंदिर में उमा भारती ने अपने बाल मुंडवाए थे। साथ ही राम मंदिर आंदोलन का संकल्प लिया था। आज महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचने पर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस मौके पर भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी