Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सीमावर्ती छतरपुर जिले के सरबई कस्बे में ट्रेडर्स व्यापारी की बेरहमी पूर्वक धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। निर्दयी हत्यारों ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए उसकी आंखें फोड़ दीं और जुबान काट ले गए। मंगलवार तड़के उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर कोहराम मच गया। परिजन उनको लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मामले की जांच मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस कर रही है। बांदा से सटे एमपी के छतरपुर जिले में वारदात हत्या की यह नृशंस वारदात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई गांव की है। बताते हैं कि बीती रात वहां रहने वाले कामता गुप्ता उर्फ लाला (56) पुत्र भूरालाल गुप्ता अपनी दुकान के छप्पर के नीचे सो रहे थे। आज ...
बांदा में नवाब टैंक बेब्स ने मैच जीतकर फाइनल में किया प्रवेश

बांदा में नवाब टैंक बेब्स ने मैच जीतकर फाइनल में किया प्रवेश

Breaking News, Today's Top four News, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भागवत प्रसाद मेमोरियल अकेडमी द्वारा प्रायोजित बीपीएल सीजन-3 का फाइनल क्वालीफायर मैच सोमवार को बाम्बेश्वर टैकर्स व नवाब टैंक बेब्स के बीच खेला गया। इसमें नवाब टैंक बेब्स के खिलाडियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 रनों से मैच को जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को मैच के मुख्य अतिथि डा. शेख सादिक जमा, सुशांत गुप्ता, शुभम महेश्वरी, अनिल यादव, विकास तिवारी व मयंक खरे द्वारा टास कराकर खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। स्पोर्टस स्टेडियम में बीपीएल सीजन-3 का आयोजन बाम्बेश्वर टैकर्स के कप्तान मानस त्रिपाठी ने टास जीतकर पहले गंदेबाज करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करतेहुये नवाब टैंक बेब्स के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी तथा निर्धारित 20 ओवरों में 164 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। बल्लेबाज प्रभात सोनी ने 41, रिजवान खान ने 31 रनों का योगदान दिया। बाम्बेश्वर ...
चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेन से कटा तेंदुआ, शव का हुआ पोस्टमार्टम

चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेन से कटा तेंदुआ, शव का हुआ पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः वनक्षेत्र में मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर चित्रकूट के मारकुंडी और टिकरिया रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन से कटकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आज सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वन विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी दो बार एक तेंदुआ और कुछ दूसरे जानवर ट्रेन से कटकर मारे जा चुके हैं। इसे लेकर वनविभाग काफी चिंता में है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। वनविभाग ने शव का कराया पोस्टमार्टम बताया जाता है कि रविवार रात मारकुंडी-टिकरिया रेलवे स्टेशनों के बीच में स्थित वन क्षेत्र में ए...
डीआईजी दीपक कुमार फिर अव्वल, यूपी में शिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रथम..

डीआईजी दीपक कुमार फिर अव्वल, यूपी में शिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रथम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः एनआरसी और सीएए के विरोध में भड़की हिंसा के दौर में चित्रकूटधाम मंडल में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा में आए पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार एक बार फिर शानदार परफार्मेंस के लिए सराहे गए हैं। इस बार आम जनमानस की समस्याओं को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनसुनवाई के मूल्यांकन में डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में पूरे चित्रकूटधाम मंडल की पुलिस ने एक नहीं बल्कि 10 बार पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडल के दूसरे जिलों की पुलिस भी डीआईजी की मॅानिटरिंग के चलते अव्वल रही। सीएम स्तर पर हुई जनसुनवाई के मूल्यांकन में यूपी में प्रथम शिकायतों के निस्तारण में पूरे मंडल की पुलिस टॅाप पर रही। इसकी असल वजह डीआईजी दीपक द्वारा द्वारा आन लाइन उच्चाधिकारियों द्वारा मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट की खुद समय-समय पर समीक्षा करना है। ऐसे में जिलों की पुल...
बांदा शहर में गिरा भारी भरकम पेड़, बत्ती गुल-हाईवे 4 घंटे से जाम

बांदा शहर में गिरा भारी भरकम पेड़, बत्ती गुल-हाईवे 4 घंटे से जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन 100 साल से भी अधिक पुराना रोडवेज बस स्टेशन के पास लगा पीपल का भारी-भरकम पेड़ सोमवार सुबह करीब 8 बजे अचानक भर्राकर गिर पड़ा। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि, पास में लगा ट्रांसफार्मर के तार भी टूट गए। इससे इलाके की बिजली गुल हो गई। साथ ही इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। दोपहर 3 बजे तक जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक डायवर्ट कर संभाली स्थिति खबर पाकर जिला प्रशासन के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक विभाग ने जाम कि स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट किया। वन विभाग के अधिकारियों ने मशीनों के जरिए कर्मचारियों को लगाकर पेड़ को कटवाना शुरू कराया। मशीनों से काटकर पेड़ को हटा रहे ताकि उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में करके वहां से हटाया जा सके। बताते चलें कि रोडवे...
बांदा में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष बने कामता

बांदा में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष बने कामता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हुआ। यह निर्वाचन चुनाव अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव (प्रदेशीय कोषाध्यक्ष) तथा चुनाव पर्यवेक्षक रामशरन पांडे (प्रदेशीय उपाध्यक्ष) की देखरेख में हुआ। जिला निर्वाचन आम सहमति से साधारण सभा के सदस्यों द्वारा संपन्न कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने की स्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हो गया। इस दौरान कामता प्रसाद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कहा कि वे पूरी कर्मठता के साथ अपने कर्तव्यों व संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हुआ निर्वाचन कार्यक्रम प्रदेशीय महामंत्री अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथ...
बांदा में सीएए पर भाजपा ने निकाली जनजागरण यात्रा

बांदा में सीएए पर भाजपा ने निकाली जनजागरण यात्रा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार को यहां जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएए और एनआरसी पर जनजागरण यात्रा निकाली गई। लोगों को दोनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि सीएए का मतलब नागरिकता छीनना नहीं, बल्कि नागरिकता देना है। एनआरसी, सीएए और एनपीआर के समर्थन में भाजपाइयों ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भ्रमण किया। अधिनियम के प्रति जानकारी देते हुए उनकी भ्रांतियों को दूर किया। घर-घर जाक बताई सीसएए की विशेषता रविवार को पीली कोठी स्थित पार्टी कार्यालय से जन जागरण यात्रा का उद्घाटन सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। सांसद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में जन जागरण पदयात्रा पार्टी कार्यालय से रवाना हुई। पदयात्रा के जरिए घर-घर जाकर पत्रक दिए गए। मुस्लिम बाहुल्य इलाके बाबूलाल चैराहा, जिला परिषद, मर्दननाका, खाईंपार, निम्नीपार में भाजपाइयों ने घर-घर दस्तक देकर अधिनियम की जानक...
बांदा में आयुक्त गौरव दयाल ने संभाला चार्ज, कहीं ये खास बातें..

बांदा में आयुक्त गौरव दयाल ने संभाला चार्ज, कहीं ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शासन की प्राथमिकता ही, मेरी भी प्राथमिकता है। शासन की प्राथमिकताओं को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ लागू कराने के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। ये बातें चित्रकूटधाम मंडल के नवांगत आयुक्त गौरव दयाल ने कहीं। रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मयूर भवन सभागार में मीडिया से बात करते हुए आयुक्त दयाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार मानकों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक खनन का सवाल है तो खनन मानक के अनुरूप होगा, जिनके पट्टे हैं, वहीं खनन कर सकेंगे। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को तेज गति देते हुए मंडल के विकास की दिशा में बेहद सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं को मानक के अनुरूप सही ढंग से क्रियांवित किया जाएगा। चित्रकूट बनेगा नगर निगम, परिक्रमा मार्ग...
बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को संकट मोचन के समीप स्थित महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने नए साल का जश्न देवी चौकी आयोजन के साथ मनाया। भक्ति गीत और भजनों की महफिल सजी। क्लब की सदस्यों ने देवी प्रतिमा के समक्ष आकर्षक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। महिला हार्पर क्लब ओल्ड ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। दैवी चौकी की स्थापना भी की वैदिक मंत्रोच्चार के बीत देवी चौकी की स्थापना की गई। क्लब की महिला सदस्याएं श्रद्धा में डूबी नजर आईं। विधिवत पूजा-अर्चना कर क्लब की सदस्यों ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। रंग-बिरंगे और लुभावने परिधानों में सजी-संवरी क्लब सदस्याओं ने इस मौके पर गरवा और डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। भक्ति गीतों और भजनों पर जमकर मौज-मस्ती की। महिला सदस्यों ने नए साल के जश्न में जमकर ठुमके लगाए। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। क्लब परिसर में आयोज...
बांदाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस विधायक रामेश्वर भाई

बांदाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस विधायक रामेश्वर भाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 27 साल तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे तथा पूर्व विधायक रामेश्वर भाई पंचतत्व में विलीन हो गए। बताते चलें कि 80 वर्षीय रामेश्वर भाई का बीती 3 जनवरी को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन को जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनकी अंत्यष्टि में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी एवं अन्य पार्टियों के लोग शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का भी आयोजन किया गया। उनका अंतिम संस्कार यहां मुक्तिधाम में हुआ। 3 जनवरी को बीमारी के चलते हुए था निधन इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शिवबली सिंह, बालकुमार पटेल, दलजीत सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, बी लाल, गजेंद्र सिंह पटेल, शिवमंगल निषाद, मोहम्मद इदरीश, राजेश गुप्ता, किशनबाबू गुप्त, राजकुमार गर्ग, भगवानदीन...