Wednesday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

संचारी रोग : बांदा के शिक्षा विभाग ने डाली कानों में रूई, प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही बच्चों पर भारी..

संचारी रोग : बांदा के शिक्षा विभाग ने डाली कानों में रूई, प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही बच्चों पर भारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शुभारंभ किया है। बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी जिला मुख्यालय पर इस अभियान को हरी झंडी दिखा चुकी हैं। ऐसे में बात अगर बांदा के बेसिक शिक्षा विभाग की करें तो लग रहा है कि विभागीय अधिकारी कानों में रुई डाले बैठे हैं। जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। कम से कम मुख्यालय पर प्राइवेट स्कूलों के हालात देखकर तो यही लग रहा है। प्रशासन कर चुका अभियान की शुरूआत बताते चलें कि बांदा मुख्यालय पर संचालित प्राइवेट स्कूलों में डेंगू, मलेरिया और इंसेफ्लाइटिस जैसे रोगों से बच्चों को बचाने के लिए कोई उपाए नजर नहीं आ रहे हैं। न ही कोई पहल की जा रही है। ये भी पढ़ें : देवरिया हत्या कांड में CM Yogi का चला डंडा, CO-SDM से लेकर सिपाही तक 15 नपे   सुविधाओं के नाम पर मोटी फीस वसूलने ...
ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी द्वारा जिले में गठित टास्क फोर्स लगातार ओवरलोडिंग पकड़ रहा है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ट्रक पकड़े जा रहे हैं। हालांकि, यह कार्रवाई प्रभावी नहीं है। ऐसा नहीं है कि इससे ओवरलोडिंग बंद हो गई है। अब प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि प्रशासन एमपी बार्डर यानी मध्य प्रदेश से जुड़े क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही प्रशासन की कार्रवाई का असर भी दिखाई देने लगेगा। ये भी पढ़ें : बांदा : घर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पास में सो रही पत्नी-भतीजा अंजान, अब पुलिस.. https://samarneetinews.com/woman-businessman-cheated-of-rs-44-lakh-insurance-agent-transferred-money-to-his-account-in-banda/...
बांदा में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई यह खास चर्चा..

बांदा में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई यह खास चर्चा..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की एक जरूरी बैठक माहेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से नवदुर्गा महोत्सव शुरू हो रहा है। 24 अक्टूबर को मूर्तियों का विसर्जन कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। विसर्जन जुलूस में एक ड्रेस कोड में रहने की अपील सभी ने तय किया कि अनुशासन में रहकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाएं। खास निर्णय लिया गया है कि विसर्जन जुलूस में सभी लोग एक तरह की ड्रेस कोड में रहें। समिति के संरक्षक संतोष गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि पंडालों में मधुर ध्वनि से साउंड बजाएं। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजकुमार राज, मनोज जैन, रजत सेठ, अमित गुप्ता, शशि भूषण द्विवेदी, राजू भैया, शांतनु ओमर,  आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांद...
पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..

पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में आंगन में सो रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पर वृद्ध की हत्या हुई, वहीं पर उनकी पत्नी और भतीजा भी सो रहे थे। दोनों को इसकी कोई आहट तक नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों ही लोगों ने गोली की आवाज सुनने तक से इंकार किया है। ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस के शक की सुईं भी घूम रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही बारीकि से तथ्यों को समझते हुए कोतवाल को जल्द से जल्द जांच कर खुलासे के निर्देश दिए हैं। SP मौके पर पहुंचे, छानबीन जारी जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात आगन में चारपाई बिछाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई पर सो रही थीं। मकान में ही भतीजा भी सोया हुआ था। बताते हैं कि घर में अज्ञात ल...
रेलवे पटरी पर मिला एक शव, दूसरे की निमंत्रण से लौटकर बिगड़ी तबियत, सांसें थमी..

रेलवे पटरी पर मिला एक शव, दूसरे की निमंत्रण से लौटकर बिगड़ी तबियत, सांसें थमी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में घर से निमंत्रण में गए दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मामले अलग-अलग हैं। एक शहर कोतवाली का मामला है तो दूसरा अतर्रा थाना क्षेत्र का। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर कोवताली क्षेत्र के तिदवारा गांव के अलोक (25) यादव पड़ोसी के यहां निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बांदा से सटे तिंदवारा गांव का मामला वहां से रात में खाना खाकर लौटे। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने और पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। मृतक के साले चंचल का कहना है कि आलोक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पुलिस जांच कर रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR.. उधर, अतर्रा थाना क्ष...
बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
 समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक के एक धोखेबाज बीमा एजेंट ने महिला कारोबारी के साथ 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। महिला कारोबारी का पूरा का पूरा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इससे पहले महिला से कुछ कागजात लिए थे। 44 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने के मैसेज मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता की माने तो मामले में बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। क्यों कि खुद को बीमा एजेंट कहने वाला फ्राड बैंक में ही बैठता था। पीड़िता उसे बैंक के जरिए ही जानती थीं। बैंक झाड़ रहा मामले से पल्ला, मगर भूमिका संदिग्ध जानकारी के अनुसार शहर के महेश्वरी देवी के पास रहने वाली सीमा नंदा का बाबू लाल चौराहे क...
कुंडली दिखाकर चोरों ने बिगाड़ा ज्योतिषाचार्य का गणित, लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर..

कुंडली दिखाकर चोरों ने बिगाड़ा ज्योतिषाचार्य का गणित, लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के गोविंदनगर में रहने वाले ज्योतिषाचार्य को चोरों ने लाखों का चूना लगा दिया। कुंडली दिखाने के बहाने पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्था पिलाकर लाखों की नगदी, जेवर बटोर ले गए। इतना ही नहीं सीसीटीवी का डीबीआर तक उड़ा ले गए। बताते हैं कि चोरों ने करीब 10 लाख के माल पर हाथ साफ किया। अगले दिन सुबह जब ज्योतिषाचार्य को होश आया तो दरवाजा पीटा, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लाखों की नगदी-जेवर उड़ाए जानकारी के अनुसार गोविंदनगर के रहने वाले तरुण शर्मा ज्योतिषाचार्य हैं। उन्होंने घर के एक हिस्से में अपना आफिस बना रखा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों कुंडली दिखाने की बात करने लगे। ये भी पढ़ें : यूपी के IAS अभिषेक सिंह ...
बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी काडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। फरवरी से चल रहे थे निलंबित दरअसल, अभिषेक सिंह जौनपुर जिले के रहने वाले हैं और उनको एक्टिंग का शौक है। वह कई फिल्मों में अभियन भी कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया है। यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इस समय बांदा जिले की जिलाधिकारी हैं। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..  https://samarneetinews.com/i-am-ministers-and-sick-nurse-lost-her-affiliation-for-not-getting-up-fro...
बांदा में मर्डर, कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

बांदा में मर्डर, कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात उस समय हुई जब युवक खेत पर काम कर रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव के रामनरेश (40) दोपहर को अपने साथी के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस बताते हैं कि तभी तीन लोगों ने आकर उनके साथ गालीगलौज की। बाद में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के जानलेवा प्रहार से वह घायल हो गए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। आरोपी वहां से भाग निकले। ये भी पढ़ें : Banda : प्रेम कहानी का दुखद अंत, ऐन वक्त पर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने दी जान  घायल हालत में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ...
बांदा में whatsapp पर सुसाइड नोट लिख अफसीन ने लगाई फांसी, 4 ससुरालियों पर मुकदमा

बांदा में whatsapp पर सुसाइड नोट लिख अफसीन ने लगाई फांसी, 4 ससुरालियों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के आजाद नगर मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने व्हाट्सअप स्टेट्स (Whatsapp) पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से कोहराम, स्टेट्स पर उभरा दर्द जानकारी के अनुसार शहर के आजाद नगर मुहल्ले की रहने वाली अफसीन (28) पत्नी साबिर खान ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने व्हाट्सअप स्टेटस (Whatsapp Status) पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनको अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट लिखा। ये भी पढ़ें : पापी पापा : बांदा में बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्...