बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शिक्षकों ने अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई। अटेवा प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षकों ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों ने निजीकरण की समाप्ति की भी मांग की। तिरंगा यात्रा के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी कार्यालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर
शिक्षकों ने मांग की है कि देश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प...









