Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की घायल पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे। सपा की ओर से पीड़िता के परिवार को 16 लाख की मदद भी दी गई है। बताया जाता है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपए व घायल वकील के परिवार को 5 लाख रुपए मदद दी है। घायल वकील को 5 लाख की सहायता दी   सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। वहीं पार्टी फंड से भी एक लाख रुपए दिए गए हैं। बताते हैं कि सपा प्रतिनिधि मंडल में जूही सिंह, जरीना उस्मानी, मधु गुप्ता तथा आईपी सिंह की ओर से पीड़ित परिवार...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में जजी परिसर से भागा पेशी पर आया कैदी, डेढ़ घंटे बाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार 

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में जजी परिसर से भागा पेशी पर आया कैदी, डेढ़ घंटे बाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोर्ट में पेशी पर आया एक कैदी जजी परिसर से पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसकी लेकर आए पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उसे पकड़ने के लिए सिर पर पैर रखकर दौड़े। सिपाहियों को चकमा देकर कैदी इधर-उधर होता हुआ भागता रहा। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और कैदी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चला। मामला करीब 3 बजे का है। रेलवे स्टेशन के बाद से पुलिस ने पकड़ा  अंततः लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह कैदी बांदा शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास का रहने वाला है। उसका नाम कुलदीप सेन उर्फ कुल्ली पुत्र सुरेश बताया जाता है। बताते हैं उसे कुछ दिन पहले जीआरपी ने जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसी मामले में आज उसकी पेशी थी। पेशी के बाद उसे वापस जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में दौड़ते-हांफते सि...
पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस, देश से भाग निकलने का अंदेशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा सांसद आजम खां के खासमखास रहे पूर्व डिप्टी एसपी आले हसन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसा अंदेशा है कि वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर सकते हैं। बताते चलें कि उनके खिलाफ कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। आजम और आले हसन की नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामपुर में दरोगा रहे आले हसन, वहीं कोतवाल और फिर सीओ भी वहीं बने। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के बाद आजम ने जौहर विश्वविद्यालय का सुरक्षा अधिकारी बना दिया। भूमिगत चल रहे आलेहसन की पुलिस को तलाश   दरअसल, भूमिगत चल रहे आले हसन पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं, उनमें 27 मुकदमे आजम खान के साथ जमीन कब्जाने के हैं और बाकी पांच मुकदमें डूंगरपुर थाने में गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने और लूटपाट के दर्ज हैं। माम...
भारत की पहली महिला डाक्टर और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी का आज 133वां जन्मदिन, गूगल ने दिया सम्मान

भारत की पहली महिला डाक्टर और पहली महिला विधायक मुथुलक्ष्मी का आज 133वां जन्मदिन, गूगल ने दिया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कम ही लोग जानते होंगे कि भारत की पहली महिला विधायक डा मुथुलक्ष्मी रेड्डी थीं जिनका आज 133वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके सम्मान में खुद गुगल ने भी डूडल बनाया है। तमिलनाडु में 30 जुलाई 1886 में जन्मी मुथुलक्ष्मी रेड्डी वैसे तो एक महिला समाज सुधारक और देश की पहली महिला विधायक के रूप में पहचानी जाती हैं लेकिन उनके हिस्से में एक और सम्मान आता है, 1912 में वह देश की पहली महिला सर्जन डाक्टर बनी थीं। कई क्षेत्रों में उन्होंने प्रथम होने का मुकाम हांसिल किया। शादी से इंकार कर मेडिकल की पढ़ाई की  उन्होंने सामाजिक असमानता और लिंग आधारित असमानता के लिए काफी बढ़-चढ़कर काम किया। कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कीं। बताते हैं कि जब परिवार के लोगों ने उनकी शादी की बात शुरू की तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई के प्रति रुचि जाहिर की। बाद में 1907 में मद्रा...
बांदा में डीआईजी दीपक कुमार के साथ चौकीदारों ने बांटा दुख-दर्द, पुलिस अधीक्षक ने भी सुनीं समस्याएं

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार के साथ चौकीदारों ने बांटा दुख-दर्द, पुलिस अधीक्षक ने भी सुनीं समस्याएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीआईजी दीपक कुमार ने क्षेत्र के चौकीदारों को सम्मानित करते हुए उनकी समस्याएं जानी। साथ ही उनको पगड़ी, टार्च व लाठी जैसी जरूरत की चीजें भेंट कीं। डीआईजी ने चौकीदारों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला सिपाहियों की सुविधा के लिए कोतवाली में विश्राम कक्ष व परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ भी किया। कहा कि पुलिस का काम लोगों को डराना नहीं, बल्कि कानून का पालन कराना है। सोमवार को कोतवाली बबेरू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी दीपक कुमार ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर विशेष फोकस किया। महिलाओं अपराधों में संलिप्त लोगों पर सख्ती का संदेश दिया   साथ ही ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सरकार महिलाओं से संबंधित अपराधों पर संवेदनशील ह...
बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। एक सिरफिरे ने घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में वहीं पर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीआईजी दीपक कुमार व एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक श्री साहा ने बताया है कि मामला प्रेमप्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। गिरवां गांव में दिनदहाड़े वारदात से दहशत   बताया जाता है कि गिरवां थाने से चंद कदमों की दूरी पर कालिका मंदिर के पीछे नई बस्ती में रहने वाला युवक सुधांशु मिश्रा दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले फूलचंद्र के घर जा पहुंचा। वहां इससे पहले ...
कैसे थमे अपराध.! सीतापुर में खुद ही लुट गई पुलिस

कैसे थमे अपराध.! सीतापुर में खुद ही लुट गई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। इसमें भी कोई शक नहीं है कि खुद सरकार भी अपराधों को रोकने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। आपरेशन एनकाउंटर लंगड़ा उर्फ हाफ एनकाउंटर आदि-आदि, इसका उदाहरण है। वहीं दूसरी ओर संभल में तीन सिपाहियों की हत्या कर भागे तीन कैदी और सोनभद्र में जमीनी कब्जे को लेकर एक साथ 10 लोगों के नरसंहार, जैसी वारदातें बताती हैं कि सरकार की लाख सख्ती के बावजूद पूरब से पश्चिम तक अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। इन्हीं सबके बीच एक चौंकाने वाली वारदात और सामने आई है। गश्त पर निकले थे दो पुलिसकर्मी, बदमाशों ने लुटा भी-पीटा भी   दरअसल, राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में खुद पुलिस ही लुट गई। वह भी सादे कपड़ों में नहीं, बल्कि बावर्दी, रायफल समेत, बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों को लूट लिया। खुद पुलिस के लुटने क...
कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

कानपुर में बड़ा हादसा, अनवरगंज में जर्जर बिल्डिंग ढहने से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के अनवरगंज में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। एक महिला इस बिल्डिंग के मलवे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गई। अनवरगंज के कुली बाजार इलाके में घटना   उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। कुली बाजार इलाके में हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बाकी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल.....
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, दरोगा ने ठोका काम में बाधा का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस से उलझना भारी पड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान नेता जी पुलिस को ताव दिखा रहे थे, उनका कहना था कि चेकिंग यहां नहीं होनी चाहिए, नहीं तो हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को लेकर भी नेता जी का मूड उखड़ा हुआ था। वहीं पुलिस तो पुलिस ठहरी, आम जनता की मित्र नहीं हो सकी, तो भला नेता जी की कैसे सुन सकती है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनके 10-15 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, मामला कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई नेता जी के पुलिस से उझते वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर कार्रवाई   बताया जाता है कि शनिवार देर शाम पुलिस रूरा कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान...
उन्नाव में सावन सोमवार पर गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो को बचाया

उन्नाव में सावन सोमवार पर गंगा नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो को बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन के दूसरे सोमवार पर गंगा स्नान करके पुण्य कमाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। हालांकि इस दौरान दो अन्य दोस्तों को डूबने से बचा लिया गया। यह हादसा उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के मगरवारा में गंगातट पर हुआ। डूबने से मृत दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली के मगरवारा के पास स्थित देवी खेड़ा के रहने वाले बसंत कुमार का बेटा आशीष (20) आज सोमवार सुबह अपने नामाराशि दोस्त आशीष (19) व दो अन्य युवकों के साथ सावन सोमवार पर नहाने गंगाघाट गया था। शहर कोतवाली के मगरवारा में गंगा तट पर हुआ हादसा   सुबह करीब 7 बजे ये चारों दोस्त वहां स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान दोनों नामाराशि दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों ने जान बचाने को इधर-उधर हाथ-पैर मारना शुरू किया। अपने दोस्तों को ...