Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी: डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों का हमला, चपेट में कई अन्य लोग भी

यूपी: डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों का हमला, चपेट में कई अन्य लोग भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के डी-ब्लॉक में डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना डाॅक्टरों के आवास के पास हुई। ओपीडी निपटाकर घर जा रहे आधा दर्जन चिकित्सकों को मधुमक्खियों ने डंक मारे। एक डाॅक्टर की हालत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेडिकल काॅलेज में हुई घटना हालांकि, देर रात छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत डॉ. रीतिका स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। वह स्कूटी से गिर गईं। उन्हें उठाने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर दिनेश दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची बताया जाता है कि मधुमक्खियों के झुंड ने डाॅ. राणा पर हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे डॉ. शिवांश, डॉ. अभिषेक तथा देवीराम ...
दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह..

दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के थाना पैलानी में एक मामा ने आपसी विवाद में भांजे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ भांजे के शव को घर के सामने फेंककर भाग गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। सीओ सदर प्रतिभा सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जानकारी के अनुसार, पैलानी डेरा निवासी आलोक निषाद (20) को रात में सोते समय उसके मामा जगन्नाथ ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर बताते हैं कि घटना के बाद आरोपी मामा और उसका साथी जग्गा भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जांच की। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की च...
यूपी: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में चुनाव का ऐलान

यूपी: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में चुनाव का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाली यूपी की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी घोषणा की है। दिव्या मित्तल ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने 'जननीति भारत' नाम से नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। साथ ही 2027 में मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर की घोषणा 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने 13 साल नौकरी के बाद यह कदम उठाया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट  साथ ही जननीति भारत पार्टी के तीन वचन भी बताए। दिव्या मित्तल ने कहा कि पहला वचन जन से नीति और नीति से भारत। उन्होंने कहा कि दूसरा वचन हर फैसला जरूरत देख कर लेंगे। वहीं...
बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर

बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी का टीला धंसने से दो बहनें उसके नीचे दब गईं। इनमें से एक बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमलोर गांव में घटना, परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के गांव अमलोर के जय सिंह का कहना है कि उनकी पौत्री प्रिया (12) अपनी बहन प्रांशी (8) के साथ शाम को घर से मिट्टी लेने गई थीं। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर खेत में बने मिट्टी के टीले से दोनों बहनें मिट्टी निकाल रही थीं। ये भी पढ़ें: महिला शक्ति-6: बांदा पुलिस ने किया होनहार छात्राओं को सम्मानित  अचानक टीला धंसने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। घायल बहनों को किसी तरह निकालकर अस्पताल ले गए। प्रांशी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। य...
यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आजमगढ़ और आगरा के सीडीओ को बदला गया है। वहीं धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज बना दिया गया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची    ...
यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा

यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में आज 14 अक्टूबर 2026 को अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अदालत का फैसला सुनते ही दोनों दोषी मुस्कान और साहिल रोने लगे। करनी का फल: सजा सुनते ही रोने लगे दोनों जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में इस केस की सजा सुनाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। अभियोजन की दलील थी कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ...
ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा नेता आजम खान से ईडी ने रामपुर जेल पहुंचकर 6 से 8 घंटे तक पूछताछ की। आज ईडी की टीम रामपुर जिला कारागार पहुंची। वहां जेल के भीतर सपा नेता आजम खान से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, ईडी जौहर ट्रस्ट और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। रामपुर जिला कारागार में की पूछताछ बताया जाता है कि आजम खान के करीबी सालिम से भी ईडी अब तक दो बार पूछताछ कर चुकी है। ये भी पढ़ें: यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी के दायरे में आजम के एक और करीबी अनवर भी है। कहा जा रहा है कि अनवर से भी ईडी पूछताछ कर सकती है। आजम खान की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान https://samarneetinews.com/up-voter-regis...
बांदा में दर्शन सिंह की मौत का खुलासा, साथी ने शराब पीकर की थी वारदात

बांदा में दर्शन सिंह की मौत का खुलासा, साथी ने शराब पीकर की थी वारदात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में हुई दर्शन सिंह उर्फ भोला की संदिग्ध मौत का खुलासा कर दिया है। यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला निकला। पुलिस का कहना है कि भोला की हत्या उसी के साथी ने साथ में शराब पीने के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर की थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। साथ में बैठता था शराब पिलाकर दिया धोखा पुलिस ने हत्यारोपी गोविंद उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों साथ में अक्सर गुमटी में बैठते थे। शराब भी पीते थे। घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद आरोपी ने वारदात की। फिर वहां से भाग गया। ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार  क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटैज के जरिए पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच ...
यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए मतदाता बनने का बड़ा मौका है। निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाता बनाने के लिए 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर इन विशेष शिविरों में प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे। शिविरों में पर्याप्त संख्या में फार्म-6 भी उपलब्ध रहेंगे। बताया जाता है कि आवेदनकर्ता को फॉर्म 6 के साथ फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। https://samarneetinews.com/up-board-exa...
यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटरों को दिक्कत न हो, इसलिए उनके लिए खास आकस्मिक अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 23 को है विधान परिषद का मतदान जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी और वाराणसी, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। शासन ने वोटरों के लिए इस दिन विशेष अवकाश की घोषणा की है। निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाता और कमर्चारियों को इस छुट्टी का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/up-legislative-council-election-october-23/...