Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल

यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर में चरनगहिया-बेलहा गांव में देर रात दुर्गा मंदिर के सामने पंडाल में अनियंत्रित कार घुस गई। इससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आरती खत्म होने के बाद श्रद्धालु पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। तभी यह घटना हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत में बहराइच रेफर किया गया है। हादसे में घायल भी हुए कई लोग जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चरनगहिया-बेलहा गांव निवासी मनोज सिंह (51), पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42) और गणेश पांडेय (45) के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। चालक को हिरासत में...
यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने लाया गया हाथी बेकाबू हो गया। बेकाबू हाथी ने अपने महावत को उठाकर पटक दिया। इससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगों ने महावत को बचाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से आवान रोका वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पंचवटी मैदान के आसपास लोगों की आवाजाही को रोका है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों का पंचवटी क्षेत्र में आवागमन रोक दिया है। ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले बताया जाता है कि हाथी रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। हाथी पर बैठकर ही काशीराज परिवार के वंशज रामलीला देखते हैं। हाथी के अचानक बेकाबू होने से वहां हड़कंप मच गया। 10 से ज्यादा महावतो...
बांदा में युवती, प्रधान समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, युवक सुसाइड केस

बांदा में युवती, प्रधान समेत 6 के खिलाफ मुकदमा, युवक सुसाइड केस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवक के सुसाइड केस में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती, ग्राम प्रधान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज थाना क्षेत्र के आशीष (24) ने ट्रेन से कटकर जान दी थी। युवक ने मरने से पहले छोड़ा था सुसाइड नोट युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट और वीडियो भी बनाया था। युवक का आरोप था कि एक युवती उसके ऊपर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा रही है। उसे परेशान कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के पिता ने उक्त युवती, ग्राम प्रधान समेत 6 के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। मृतक के पिता रमेश सेन का आरोप है कि ये लोग उनके बेटे को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उससे रुपए मांग रहे थे। इसी से तंग आकर उनके बेटे ने जान दे दी। उ...
यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले

यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यूपी में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई टीम ने हापुड़ जिले के पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास एक कार से 3 करोड़ बरामद किए हैं। इनमें से 2.65 करोड़ कार के दरवाजे में छिपाकर रखे गए थे। बाकी रकम कार में रखे बैग में थी। बताया जाता है कि खुफिया सूचना पर डीआरआई ने यह कार्रवाई की है। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी कार मिली जानकारी के अनुसार, यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कार में सवार लोग इन रुपयों से संबंधित कोई जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ये भी पढ़ें: ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर न ही अन्य कोई जरूरी जानकारी ही दे पाए। इसके बाद डीआरआई ने आयकर विभाग को भी पूरी जानकारी दी है। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। कार से करोड़ों मिलने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये भी पढ़ें: य...
बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच

बांदा: दुष्कर्म का आरोप, युवक ने उठाया खौफनाक कदम-पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुष्कर्म का आरोप लगने पर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने सुसाइड नोट में गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि मृतक ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फतेहगंज क्षेत्र का निवासी था युवक बताया जाता है कि मृतक हत्या के एक मामले में आरोपी भी था। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज के कर्मादाड़ी डढ़वामानपुर निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि उनके चचेरे भाई आशीष सेन (24) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही गैंगमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। बताया ज...
बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिंडारन गांव में देवी दर्शन कर घर लौटे सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पिंडारन गांव के जयकरन के पुत्र मोहित (13) और पुत्री अनुपा (15) मंगलवार रात करीब 10 बजे घर देवी दर्शन को गए थे। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम वहां से लौटकर आने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग सुबह लगभग 4 बजे दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के चाचा शिवबरन का कहना है कि अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर  उन्होंने आशंका जताई है कि दोनों को सांप से काटा होगा। मरका थाना प्रभारी सू...
यूपी में 19 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और कार्यालय

यूपी में 19 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और कार्यालय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 19 अक्टूबर को यूपी में अवकाश रहेगा। यानी 19 और 20 अक्टूबर दो दिन सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। लगातार 3 छुट्टियों से राहत स्कूलों में दशहरा को लेकर पहले से ही छुट्टियां हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी की छुट्‌टी रहेगी। फिर अगले दिन 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा की छुट्टी दी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची https://samarneetinews.com/up-7-ias-transfer-list-latest/...
बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवरात्रि पर चित्रकूट दर्शन को निकले भाईयों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दोनों की बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक महोबा जिले के रहने वाले थे। महोबा जिले के रहने वाले थे दोनों जानकारी के अनुसार महोबा जिले के गांधीनगर निवासी बाबू (40) अपने चचेरे भाई राम प्रकाश (35) के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन करने निकले थे। कबरई थाना क्षेत्र के राजीव नगर के रामबाबू ने बताया कि खुरहंड गांव के पास कार से बाइक की भीषण टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहा...
यूपी: एक और पत्नी व प्रेमी को फांसी की सजा, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप

यूपी: एक और पत्नी व प्रेमी को फांसी की सजा, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में पति की हत्या में शामिल मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा हुई थी। यूपी में आज भी पति की हत्या करने वाली महिला रविता और उसके प्रेमी को मौत की सजा सुनाई गई है। मेरठ की अदालत ने बहसूमा क्षेत्र में हुए अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया। मेरठ की अदालत का बड़ा फैसला बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर युवक अमित की हत्या की। फिर उसे सांप के डसने की घटना बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया था। ये भी पढ़ें: यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा जानकारी के अनुसार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 की अदालत ने दोनों रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है। लगभग डेढ़ साल तक केस की सुनवाई हुई। 86 तारीखें लगीं और ...
बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज

बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर ग्राम स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों ने आवाज उठाई है। साधन समिति सचिव परिषद की ओर से आज शुक्रवार को सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 22 अक्टूबर से लखनऊ ईको गार्डन में धरना देंगे। कर्मचारियों ने कहा है कि वे सभी लंबे समय से वेतन और भुगतान संबंधित दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा है। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह.. https://samarneetinews.com/banda-pelani-uncle-beats-nephew-death/...