Wednesday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 2026 मई महीने के पहले ही महंगाई डायन का बहुत बड़ा झटका आम आदमी को लगा है। 19 किलो वाले LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर पूरे 993 रुपए महंगा हो गया है। 7 कम 1000 रुपए कीमत एक बार में बढ़ीं यानी 1000 रुपए में सिर्फ 7 रुपए कम। कमर्शियल गैस सिलेंडर की इस बेहताशा कीमत वृद्धि आम आदमी खासकर छोटे व्यापारियों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इतना ही नहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर (छोटू) के दाम भी 261 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। हालांकि, उनके भी बढ़ने की आशंका नहीं है। ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी https://samarneetinews.com/up-another-blow-of-inflation-huge-increase-in-domestic-gas-prices/  ...
तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का

तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अप्रैल माह बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड बनाने वाले बांदा में अब मौसम खुशनुमा है। बुधवार देर रात शुरू बारिश-ओलावृष्टि ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम का मिजाज ही बदल गया है। गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। 15 मिनट की तेज बारिश से बदला मौसम वहीं जिले में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी जानकारी आ रही है। बांदा के तिंदवारी और पैलानी क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा हो गया है। 15 मिनट तक तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट बताते चलें कि अप्रैल माह में लगातार बांदा का तापमान हाई रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। बांदा में तापमान रिकाॅर्ड बनाता रहा। बा...
यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानमंडल विशेष सत्र आज गुरुवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। दरअसल, यूपी विधानमंडल विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण पर चर्चा करना था। यह विधेयक कुछ दिन पहले लोकसभा में गिर गया था। विधानमंडल विशेष सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विपक्ष बोला- महिला आरक्षण विधेयक पहले से पारित मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में गेस्ट हाउस कांड (1995) का जिक्र किया और विपक्ष को महिला विरोधी बताया। सीएम योगी ने कहा कि सपाइयों को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए, ऐसी स्थिति है। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर उधर, सपा विधायकों ने विरोध में नारेबाजी की। सरकार को महिला विरोधी बताया। विधानसभा के बाहर भी सपा नेताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष मा...
झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी की नवाबाद पुलिस ने 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा किया है। पुलिस भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 सटोरियों को तलाश रही है। पुलिस ने 100 करोड़ सट्टे का खुलासा करते हुए 3 बड़े सटोरिओं को गिरफ्तार भी किया है। इन सटोरिए की पहचान झांसी के तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा, बड़ागांव गेट के नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 की तलाश उनके पास से 100 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का रिकॉर्ड पुलिस ने बरामद किया है। झांसी के SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता में इस पूरे खुलासे के बारे में जानकारी दी है। बताते हैं कि इस खुलासे में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय ...
यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। यह एनकाउंटर आज गुरुवार तड़के सुबह सिकंदरपुर गांव के पास हुआ। जिम में दो भाइयों और भतीजे की हत्या करने के बाद से जीतू सैनी फरार था। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। जिम में दो भाइयों-भतीजे की हत्या के बाद से था फरार बताते चलें कि यूपी के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात हुई इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक भाजपा नेता के भाई और भतीजे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर   बताते हैं कि गोली लगने के बाद जीते सैनी को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर में दरोगा मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज...
लखनऊ: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार

लखनऊ: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महिला आरक्षण मुद्दे पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज गुरुवार को होने जा रहा है। इसमें हंगामे के पूरे आसार है। बता दें कि सपा ने अतिनिंदा प्रस्ताव पारित किया है। दरअसल, लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधित बिल गिरने के बाद भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। सपा ने पारित किया अतिनिंदा प्रस्ताव वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखने वाले हैं। दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र में विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दल पूरा विरोध करेंगे। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर https://samarneetinews.com/in-banda-which-is-experiencing-intense-heat-insensitive-officers-of-water-department/  ...
‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा

‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: 'पद के बदले सेक्स' विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष व महिला नेता के बीच समझौते से थम गया है। महिला नेता और जिलाध्यक्ष में समझौता हो गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष और महिला नेता दोनों ने गलफहमियों को वजह बताया है। महोबा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कुशवाहा पर 'पद के बदले सेक्स' की डिमांड के गंभीर आरोप लगे थे। आरोप लगाने वाली महिला नेता दीपाली तिवारी का कहना है कि उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने भ्रम में व्यतिथ होकर होकर ऐसा बोल दिया था। महिला नेता और जिलाध्यक्ष ने की पत्रकारवार्ता बताते हैं कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गलफहमियां दूर कराईं हैं। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने अब कोई शिकायत न होने की बात कही। उन्होंने कहा है कि हम लोगों के आपसी विवाद मिट गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो...
यूपी में PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

यूपी में PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। हरदोई के मल्लावां में बुधवार को पीएम मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर निकला है। एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां  इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन साबित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे आगे हरिद्वार तक जाएगा। ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गा...
बांदा: कांग्रेस शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

बांदा: कांग्रेस शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने आज नवागत जिलाधिकारी अमित आसेरी से भेंट की। शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ में बम्बेश्वर पर्वत पर विराजमान भगवान शंकर का चित्र सप्रेम भेंट किया। पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं से जिलाधिकारी से जिले की पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर जानकारी साझा की। केन नदी के किनारे भूरागढ़ दुर्ग 1857 की क्रांति का गवाह होने पर भी बातचीत की। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी.. बताते हैं कि नवागत डीएम ने भी जानकारी में रुचि ली। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा खान, सत्य प्रकाश द्विवेदी, महासचिव शोएब रिज़्वी, संतोष द्विवेदी, ईशु फैज खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के नि...
बेवफा सोनम! जमानत पर छूटी हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम

बेवफा सोनम! जमानत पर छूटी हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में 11 महीनों से पत्नी सोनम को जमानत मिल गई है। सोनम को पति राजा रघुवंशी की हत्या में जमानत मिल गई है। सोनम मंगलवार देर शाम शिलांग जेल से छूट गई है। यह हत्याकांड राजा रघुवंशी और सोनम के हनीमून पर हुआ था। पूरे देश में यह हत्याकांड चर्चित हुआ। मेघायलय पुलिस ने खुलासा करते हुए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, उसके प्रेमी और अन्य को जेल भेजा था। सोनम की इंदौर के राजा रघुवंशी से हुई शादी, मेघालय में हनीमून पर हत्या सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी व साथियों को मेघालय पुलिस ने बड़ी समझदारी के साथ खुलासा करते हुए जेल भेजा था। पूरे देश में यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था। पहले पिता ने कहा था 'हमारे लिए मर गई सोनम', अब 50 हजार की दी जमानत कह सकते हैं इस हत्याकांड ने पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी थी। पति की हत्या के मामले ...