Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर में गिरफ्तार-बहन और ड्राइवर भी

पुलिस हिरासत में माॅडल श्रद्धा दुबे, बहन व ड्राइवर (बाएं) और मृतक शिवा (दाएं)

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में यूपी एसटीएफ ने फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने माॅडल श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा लिया है। तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है। बता दें कि शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा पिछले 11 दिन से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही थी। लखनऊ से सीतापुर और फिर बहराइच होते हुए नेपाल भाग गई थी। बाद में वापस लखनऊ आई और अब नागपुर में गिरफ्तार हो गई है।

9 अक्टूबर को हुई थी कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत

दरअसल, 9 अक्तूबर 2026 को राजधानी के हजरतगंज थाने में शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही माॅडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार हो गए थे। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

शिवा शर्मा डेथ केस में आरोपी माॅडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का कहना है कि आरोपियों को लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। एडीजी के अनुसार, माॅडल श्रद्धा दुबे को पुलिस के तौर-तरीकों, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की अच्छे से जानकारी थी। इसलिए उसकी गिरफ्तारी में समय लग गया। इससे साफ है कि माॅडल श्रद्धा दुबे शातिर दिमाग महिला है।

यह है शिवा शर्मा की मौत का पूरा मामला

बीती 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा नाम के युवक की मौत हो गई थी।

मृतक 27 साल के शिवा कैफे संचालक थे। उनके शव पर सिर्फ अंडरवियर था। पुलिस जांच में पता चला था कि शरीर पर सिगरेट से दागने और अंदरूनी चोटों के निशान भी पाए गए थे।

ये भी पढ़ें: Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश

शिवा की मां रचना शर्मा ने बेटे की मौत के लिए माॅडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर ब्लैकमेलिंग और दूसरे गंभीर आरोप लगाए। बताते हैं कि शिवा बीते 3 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था।

शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर फरार थे। पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। इस बीच श्रद्धा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सफाई दे रही थी।

‘वन नाइड स्टैंड से शुरू हुई मेरी Love Story’- 49 साल की हुईं Actress कश्मीरा शाह बिंदास बोलीं..

Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश