
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा के लिए इस बार अंदरूनी लड़ाई के चलते कई सीटों पर पेंच फेंसे हुए हैं। इसी बीच 18 अक्टूबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजा भैया से उनके आवास ‘रामायण’ पहुंचकर मुलाकात की। उनके साथ एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे।
MLC चुनाव में कई सीटों पर फंसे हैं पेज
दरअसल, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पहले भी एमएलसी चुनाव में बीजेपी की मदद कर चुके हैं। चर्चा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमजोर सीटों पर समर्थन के लिए बातचीत की है। भले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सामान्य मुलाकात बताया है।
ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला
मगर मुलाकात की टाइमिंग वास्तिवकता की ओर इशारा कर रही है। बीजेपी नेता मानते हैं कि लखनऊ खंड स्नातक और वाराणसी दोनों सीटों के साथ ही इलाहाबाद-झांसी समेत अन्य सीटों पर पेंच फंसे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर
पार्टी की सबसे ज्यादा चिंता गोरखपुर-फैजाबाद खंड से स्नातक सीट से कई बार के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़ाई है। दरअसल, देवेंद्र सिंह को बीती 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिली थी। इस कारण वह नाराज होकर वहां से चले गए। सोमवार को उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चर्चा है कि पत्र के जरिए उन्होंने सपा प्रत्याशी का समर्थन देने की बात कही है।
यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..
