Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश

Model Divya Pahuja identified by tattoo on her back, dead body found in canal

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आगे जांच में जुट गई है। बताते हैं कि दिव्या की पीठ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई। उसकी बहन नैना पाहुजा ने शव को पहचाना। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

हत्यारोपी के गुर्गे की निशानदेही पर मिली लाश

पुलिस का कहना है कि आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि पुलिस अब शव का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है। बताते चलें कि गुरुग्राम की इस माॅडल की बीती 2 जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी प्वाइंट होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

हत्या की वारदात को होटल मालिक अभिजीत सिंह ने अंजाम दिया था। तब से पुलिस शव की तलाश में जुटी थी। हत्यारोपी ने अपने गुर्गे बलराज को शव ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी दी थी। तब से पुलिस शव तलाश रही थी। पुलिस हत्यारोपी अभिजीत, हेमराज, ओमप्रकाश, मेघा, बलराज और रवि बंगा को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें : मुंबई में खूबसूरत माडल मानषी दीक्षित का कत्ल, सूटकेस में मिली लाश