Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

Breaking News : बांदा में रोडवेज बस में आग से हड़कंप, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Breaking News : बांदा में रोडवेज बस में आग से हड़कंप, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रोडवेज बस स्टैंड पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कानपुर जा रही बस में आग अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बस से जल्दी-जल्दी उतर अपनी जान बचाई। हालांकि, रोडवेज के कुछ कर्मचारियों की तेजी के चलते अग्निशम उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ये भी पढ़ें : बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या उधर, रोडवेज के एआरएम परमानंद का कहना है कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। बताते हैं कि बस बांदा डिपो की है और कानपुर जाने के लिए जैसे ही चालक श्री प्रकाश ने स्टार्ट की, उसमें आग लग गई।  ...
UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

UP : देर रात 6 IPS समेत, 37 पुलिस अफसरों के तबादले, चित्रकूट-ललितपुर में भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पुलिस महकमे में अफसरों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बीती गुरुवार देर रात 6 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी इस तबादला सूची में 6 आईपीएस के अलावा कुल 31 पीपीएस अफसर भी शामिल हैं। तबादले की सूची में जिन छह आईपीएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें बृजेश कुमार सिंह, संजय कुमार-2, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, प्रकाश स्वरूप पांडेय, के अलावा सुरेंद्र बहादुर के नाम हैं। इन PPS के हैं तबादला सूची में नाम इस क्रम में ललितपुर के एसपी/एएसपी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इसी तरह संतकबीरनगर जिले के एसपी/एएसपी संजय कुमार-2 क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी के पद पर वाराणसी में नियुक्ति दी गई है। वहीं औरैया के एसपी/एएसपी को...
बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हाल ही में असमय मौत का शिकार हुए दो लोगों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक पहले पलरा गांव पहुंचे। वहां रहने वाले स्व. शिव मंगल पटेल (65) की बीती 25 दिसंबर को हादसे में मृत्यु हो गई थी। पूर्व विधायक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही परिवार के मुखिया की मौत पर दुख जताया। पलरा और जमालपुर का किया दौरा इसके बाद पूर्व विधायक दलजीत सिंह देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव पहुंचे। वहां कुछ दिन पहले बदमाशों की गोली से मारे गए राजा सिंह चंदेल के परिजनों से मिले। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार के लोगों का दुख-दर्द बांटते हुए पूर्व विधायक ने संबंधित पुलिस अधिकारी से भी बात की। पुलिस अधिकारी से कहा कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पूर्व विधायक ...
बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

बांदा के खुरहंड में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के खुरहंड गांव में आज गुरुवार सुबह एक हत्याकांड ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में यह हत्याकांड गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में हुआ। आपसी विवाद में पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के बेटे अजीत सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि विधायक निधि से बन रही सड़क को वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नहीं बनने दे रहे थे। सीसी रोड निर्माण पर भड़की पुरानी दुश्मनी की चिंगारी वहीं पूर्व प्रधान सीसी रोड बनवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह व दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामन...
बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आवास विकास कालोनी में स्थित यूको बैंक की शाखा में 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर शिव दत्त तिवारी और बच्चा लाल मौजूद रहे। बैंक कर्मियों का दोनों ही अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने बैंक की सेवाओं पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर आवास विकास शाखा की प्रबंधक मधु स्नातक, सहायक शाखा प्रबंधक हितेश कुमार वर्मा, कैशियर बालेंद्र सिंह, प्रीती साहू, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसिपल की जयंती मनाई...
UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, दो और घायल

UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, दो और घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। बदमाशों ने विभूतिखंड में कठौता पुलिस चौकी के पास कठौता चौराहे पर गोलियों से भूनकर विधायक हत्याकांड के गवाह अजीत सिंह की हत्या कर दी। इस दौरान उसका साथी घायल हो गया है। मृतक अजीत मऊ जिले के गोहना मोहम्दाबाद ब्लाक प्रमुख का प्रतिनिधि भी बताया जा रहा है। वह इस वक्त गोमती नगर विस्तार के राप्टी अपार्टमेंट में रह रहा था। इस वारदात में गोली लगने से मृतक का साथी मोहर सिंह और राहगीर ग्वारी गांव के रहने वाले प्रकाश को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बोली, मृतक पर 18 मुकदमें, 5 हत्या के बताया जा रहा है कि विधायक हत्याकांड में मृतक की चार दिन बाद गवाही होनी थी। उधर, पुलिस मामले में बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि इलाके में लगे सीसीटीवी में आए फुटैज में तीन बदमाश हत्य...
UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

UP ATS की जबरदस्त कार्रवाई, रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में कई जिलों में छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में छापेमारी की। यह छापेमारी संत कबीरनगर, बस्ती और अलीगढ़ समेत कई जिलों में एक साथ की गई। बताते हैं कि इस दौरान करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी गया है। उनके पूछताछ की जी रही है। एटीसी की यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है। संतकबीरनगर, अलीगढ़ और बस्ती समेत कई जिलों में रेड दरअसल, इस कार्रवाई में एटीएस उत्तर प्रदेश में फैले टेरर फंडिंग के नेटवर्क को भी पकड़ने की कोशिश में है। संभव है कि शाम तक एटीएस द्वारा मामले में कुछ खुलासा किया जाए। बताया जा रहा है कि एटीएस ने संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद ब्लाक में कार्रवाई करते हुए वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को पकड़ा है। बाकि जिन लोगों के पकड़ने जाने की जानकारी मिल रही है, उनके पास फर्जी दस्तावेजों की बात कही ...
UP : तीन जिलों के SP समेत 4 IPS अफसरों के तबादले

UP : तीन जिलों के SP समेत 4 IPS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को शासन ने यूपी में तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए कुल चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कई अन्य पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले की सूची जारी हो सकती है। इनके हुए हैं तबादले अधिकारी का नाम - वर्तमान में तैनाती : नवीन तैनाती स्थल डा. अरविंद चतुर्वेदी - पुलिस अधीक्षक बाराबंकी - पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर। यमुना प्रसाद - एसपी, पीएसी मुख्यालय (लखनऊ) : पुलिस अधीक्षक बाराबंकी। शिवहरि मीना - पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर - पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़। अनुराग आर्य - पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ - पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली। ये भी पढ़ें : Update- Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों पिटी पुलिस-गाड़ी भी तुड़वाई, 8 पर मुकदमा   ...
बांदा के तिंदवारी में किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

बांदा के तिंदवारी में किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि दो दिन पहले उनकी पत्नी बहन के घर चली गई थीं। इसलिए घर पर पिता के साथ तीनों बच्चे ही थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुखिया की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों ने पिता को देखा तो चीख पड़े बताया जाता है कि गोधनी गांव में 8 बीघे के कास्तकार कल्लू (44) का शव मंगलवार तड़के सुबह घर में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घर में मौजूद बच्चों ने पिता को इस हाल में देखा तो रोते-बिलखते चीख पड़े। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि पत्नी कल्ली देवी दो दिन पहले अपनी बहन के घर गई थीं। घर में पिता के अलावा तीनों बच्चे रोहित (16), भोला (10 वर्ष) व बेटी ...
UP : दामाद ने बेटी को मारा थप्पड़, सास ने कर दी हत्या

UP : दामाद ने बेटी को मारा थप्पड़, सास ने कर दी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रायबरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मां के सामने उसके दामाद ने बेटी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से आगबबूला हुई सास ने दामाद की हत्या कर दी। हालांकि, सास ने दामाद को घटना के दौरान शर्ट का कालर पकड़कर जोर से पीछे को धक्का दिया था जिसके बाद वह दीवार से टकराया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की रहने वाली धन्नो अपनी बेटी सरिता और दामाद अजय के साथ रहती हैं। आसपास के लोगों ने बताया है कि बेटी-दामाद में अक्सर विवाद होता रहता था। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में भी हड़कंप बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्साए दामाद अजय ने पत्नी को...