Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पुलिस सुरक्षा के बावजूद घर में घुसकर गोलियां बरसाईं, एक की हत्या, पांच गंभीर

मेरठ में पुलिस सुरक्षा के बावजूद घर में घुसकर गोलियां बरसाईं, एक की हत्या, पांच गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः जिले की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक 50 हजार के इनामी खतरनाक बदमाश सोनू ने डबल मर्डर के गवाह की घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्यारे ने इस वारदात को पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए घर में घुसकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देकर यह अपराधी वहां से फरार हो गया। पुलिस सुरक्षा में था परिवार, सोते समय बदमाशों ने बरसाईं गोलियां  सोते हुए लोगों पर बरसाई गईँ गोलियों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात ने जहां पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। वहीं महकमे के अधिकारियों के होश भी उड़ा दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लगभग दो महीने पहले पति-पत्नी की कर डाली थी हत्या, अब गवाह को मारा   बताया जाता है कि लगभग दो माह पहले हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना में सोनू नाम के अपराधी ने वहां रहने वाले प्रेम सिंह और उनकी पत्नी क...
कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय कचहरी के बाहर पड़ा कूड़ा समस्याओं का कारण बन गया है। भले ही देशभर में सफाई अभियान का झंडा बुलंद हो रहा है लेकिन कानपुर में कचहरी परिसर के पास पड़ा कूड़े का ढेर बीमारियों को दावत दे रहा है। वहीं इसकी दुर्गंध समस्या की वजह बनी हुई है। इस मामले में कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी का कहना है कि कानपुर सिविल कोर्ट में एडीआर बिल्ड़िंग का निर्माण हो रहा है।   निर्माणाधीन स्थल पर कई वर्षों का कूड़ा पड़ा हुआ था जिसको हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी लेकिन विभाग के ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी न करके उपरोक्त कूड़ा कचहरी के बाहर फिंकवा दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अधिवक्ताओं द्वारा माननीय जिलाजज महोदय से की गई है। बताया कि इसपर नजारत द्वारा ठेकेदार को तुरंत उपरोक्त कूड़ा वहाँ से हटवाने को कहा गया। लेकिन अबतक...
ट्रेन लुटेरे लूलू पटेल पर जल्द घोषित होगा 50 हजार का इनाम

ट्रेन लुटेरे लूलू पटेल पर जल्द घोषित होगा 50 हजार का इनाम

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गंगा-कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन मे लूट के बाद लुटेरों का सरगना लू लू पटेल जीआरपी और आरपीएफ की हिटलिस्ट में आ गया है। अब तक लूलू पटेल पर 25 हजार और उसके सिपहसालार आदित्य यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित था लेकिन इस भयानक वारदात के बाद अब लूलू पटेल पर इनाम बढकर 50हजार रूपए हो जाएगा। ये भी पढ़ेंः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर एसपी जीआरपी (झांसी) पीके मिश्रा ने बताया है कि गैंग सरगना लूलू पटेल पर इनाम की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव आईजी जीआरपी को भेजा गया है। जल्द ही इसका अनुमोदन हो जायेगा। साथ ही एसपी ने बताया है कि बीते 2/3 सितंबर की रात लूलू पटेल गैंग ने चित्रकूट के पनहाई रेलवे स्टेशन के पास गंगा-कावेरी ट्रेन मे लूटपाट की थी। ये भी पढ़ेंः गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट स...
लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के बीबीडी कालेज में इंजीनियरिंग के दो छात्रों समेत तीन युवक इंदिरा डैम के पास नहर में नहाने उतरे। इनमें से एक अजीत सिंह (21) नहर का बहाव तेज होने के कारण बह गया। जबकि बाकी दोनों वैभव सिंह (20) तथा उज्जव सिंह (21) भी नहर में डूबने लगे। किनारे खड़े साथियों ने तीनों को डूबता देखकर मदद को शोर मचाया। युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने वहां पहुंचकर दो युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस को आशंका नशे की हालत में थे छात्र, शराब -बीयर की बोतलें मिलीं  लेकिन तीसरे युवक अजीत सिंह पानी में बह गया। मछुआरों ने जाल फेंककर बाकी दो युवकों वैभव व उज्जल को काफी मशक्कत के बाद बचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। सूचना पर चिनहट और गोसाईगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीस...
यशोदा ने एक कान्हा को संभाला, आप सैकड़ों को संभाल रहीं- प्रधानमंत्री मोदी

यशोदा ने एक कान्हा को संभाला, आप सैकड़ों को संभाल रहीं- प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां वाराणसी में आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों से कहा कि माता यशोदा ने सिर्फ एक कान्हा को पाला था लेकिन आप लोग तो  ने तो न जाने कितने कान्हा को पाल रही हैं। ये बातें आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहीं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में अपना 68वें जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। हेलीपेड पर उतरकर सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यहां डीरेका में पीएम मोदी अपने हेलीकॉप्टर से उतरकर सबसे पहले आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी का उड़न खटोला डीरेका में लैंड किया। इसके ब...
यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर  

यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जौनपुर : यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव के साथ आज बड़ी अनहोनी हो गई। उनके ससुरालियों ने दुस्साहस की सारी सीमाएं लांघते हुए उनको जिंदा जलाने की कोशिश की। पूर्व मंत्री संगीता को बुरी तरह से पीटने के बाद ससुरालियों ने उनके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। ससुरालियों पर लगाया रूपये मांगने का आरोप, मारपीट भी की गई  गनीमत रही कि उनकी चीख सुनकर पास के कमरे में मौजूद उनकी जेठानी ऐन मौके पर वहां पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाकर संगीता को अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार देर रात की है। बताते चलें कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहीं संगीता यादव को आग से जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल   संगीता यादव अपने सास ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों ने ...
भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाली प्रियंका ने मांगी सुरक्षा

भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाली प्रियंका ने मांगी सुरक्षा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जिले में एक भाजपा नेता पर दर्ज मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आज भाजपा नेता पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है। कोर्ट के आदेश पर कुछ दिन पहले दर्ज हुआ था मुकदमा  बताया जाता है कि तिंदवारी के भाजपा नेता राजनारायन द्विवेदी के खिलाफ एससी,एसटी का मुकदमा लिखाने वाली प्रियंका श्रीवास ने सोमवार को बांदा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। साथ ही एसपी से सुरक्षा की  गुहार लगाई है। भदोही के भाजपा विधायक पर बेटे-पिता समेत दर्ज होगा मुकदमा पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में तेरही माफी गांव की प्रियंका पुत्री राजकरन श्रीवास ने कहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता ने धमकी दी है कि मुकदमा वापस ले लो। वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। पीड़ित प्रियंका ने बीते 14 सितंबर को भाजपा ने...
एंबुलेंस का इतंजार करते-करते बीमार वृद्ध की मौत

एंबुलेंस का इतंजार करते-करते बीमार वृद्ध की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः छत पर चढ़ रहे वृद्ध का पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया। लेकिन 3 घंटे तक एंबुलेंस न मिलने से तड़प-तड़प कर वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। स्वास्थ्य केंद्र से हुआ था रेफर, जिला अस्पताल ले जाने को एंबुलेंस को फोन करते रहे परिजन  बताते चलें कि मझगवां थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव निवासी मदन (60) पुत्र मुल्लू रविवार रात 9:00 बजे छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द की बात कहने के साथ ही शरीर असंतुलित हो गया। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। ये भी प...
ओजोनपरत को सुरक्षित बनाने की बात ध्यान में रखकर करें हर काम – कुलपति

ओजोनपरत को सुरक्षित बनाने की बात ध्यान में रखकर करें हर काम – कुलपति

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विश्व में पर्यावरण ही है जो सभी जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को इस ब्रह्रामांड में जीवन दे रहा है और सभी स्वस्थ भी रख रहा है। इसलिए हम सभी का यह पहला दायित्व बनता है कि सभी मिलकर पर्यावरण को बचाएं और इस दिशा में बेहतर प्रयासों के साथ कारगर पहल भी करें। ये बातें आज यहां कृषि विश्वविद्यालय बांदा में विश्व ओजोन दिवस के मौके पर पौधरोपण के दौरान कुलपति डा. एसएल गोस्वामी ने कहीं। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में ओजोनपरत दिवस पर पौधरोपण  उन्होंने कहा कि वायुमंडल में पृथ्वी से कुछ किमी दूरी पर स्थित ओजोन परत प्रदूषण और मानव द्वारा किए जा रहे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों के चलते कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि इसको भारी क्षति पहुंची है। ये भी पढ़ेंः आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन देंगे आज रोपित पौधे- सुभाषिनी अली  यह ओजोन परत मानव और जीव-जंतुओं को सूर्य की किरणों...
राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः राजधानी जैसी देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में भी अब यात्री और उनका सामान सुरक्षित नहीं बचा है। शुक्रवार को राजधानी के सुरक्षित एसी कोच में सफर कर रहे एक नेपाली दंपति के लाखों रुपए के जेवर चोरी हो गए। राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीवीआईपी गाड़ी के एसी कोच में चोरी की इस घटना ने कानपुर सेंट्रल से लेकर दिल्ली तक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में चोरी से अधिकारियों के होश उड़े  दिल्ली में पीड़ित दंपति ने मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण मुकदमे को यहां ट्रासफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि नेपाल के मंगलभवन भट्टपुर झापा निवासी हुलास चंद्र सरिया अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। य...