सहानरनपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
समरनीति न्यूज, सहारनपुरः जिले में हुए एक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जिले के बेहट थाना क्षेत्र के पांसर गांव के रहने वाले किसान कमलदीप अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ खेत पर गए थे।
खेत से काम करके लौट रहे थे पिता-पुत्र व एक अन्य
वहां से काम करके तीनों लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बने राजवाहे की पटरी पर ट्रैक्टर मोड़ते समय पलट गया। ट्रैक्टर सीधे राजवाहे में जाकर पलटा खा गया। उसके नीचे दबने से कमलदीप समेत तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः भाजपा के गुंडे सभासद ने दरोगा को थप्पड़ों से बुरी तरह गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पाक...









