Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का आज बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी करीबी सहयोगी जया जेटली ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी इच्छा के मुताबिक दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा। अटल जी की सरकार में थे रक्षामंत्री   बताते चलें कि फर्नांडिस का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार सुबह दिल्ली में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. जार्ज, अटल जी की सरकार में रक्षामंत्री थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर   पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि जॉर्ज साहब ने भारत की बेहतरीन लीडरशिप का प्रतिनिधत्व किया था। बताते चलें कि ...
झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नेताओं खासकर जनप्रतिनिधियों के घरों में अकूत संपत्ति के किस्से तो आपने बहुत सुने-पढ़े होंगे। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ाने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आपको एक बार अचंभा जरूर होगा। जी हां, अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक बनाने के पैसे नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से पहली बार में शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन यह बात सौ फीसद सच है। मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं सीताराम   दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक सीताराम ऐसी ही मुफलिसी का नाम हैं जिनके पास घर बनाने के पैसे नहीं हैं और वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। एक मूलवासी यानि आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीताराम के पास पक्का मकान नहीं है। वह भाजपा विधायक हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास ...
बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों का खेल जानलेवा साबित हुआ। खेल-खेल में घर में टंगी चाबी निकालकर ट्रैक्टर स्टार्ट करके चलाना दो मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। जबतक आसपास के लोग उनको बचा पाते ट्रैक्टर पलट गया और एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घर में रखी मिल गई थी चाबी     बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में बीती देर शाम रामबरन यादव का बेटा 8 साल का रवि अपने चचेरे भाई 11 साल के देवा पुत्र रामबाबू के साथ खेल रहा था। घर में खेलते-खेलते दोनों को ट्रैक्टर की चाबी मिल गई। ये भी पढ़ेंः पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़े, 4 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत इसके बाद दोनों ट्रैक्टर के पास पहुंचे और उसपर बैठकर चाबी घूमा दी। ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। बताया जाता है कि बच्चों ने ट्रैक्टर दौड़ाया तो लोगों का...
बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक शादी का कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसके भी हाथ में यह शादी का कार्ड पहुंच रहा है। वह अचंभित होकर सबकुछ भूलकर पहले समाजवादी पार्टी के लिए की गई अपील को पढ़ता है। इसके बाद उस अपील पर चर्चा जरूर करता है। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव सौरभ सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बहन की शादी के कार्ड में समाजवादियों, रिश्तेदारों और समाज के हर तबके के लोगों से सपा को जिताने की अपील की है। कार्ड पर लिखवाया कि ‘अखिलेश की सुनें साइकिल ही चुनें’  वर-वधू के नाम के पास ही कार्ड में छपा हुआ है कि ‘अखिलेश की सुने साइकिल ही चुने, अपना वोट समाजवादी पार्टी को दें’। बताया जाता है कि सौरभ सिंह जब सपा प्रमुख को बहन की शादी का यह कार्ड देने पहुंचे तो सपा प्रमुख ने यह मैसेज पढ़ने के बाद उनके पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। ये भी पढ़ेंः खुद बुलेरो चलाकर पुल पर प...
कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर पहुंची स्टार भारत के सीरियल एक थी रानी, एक था रावण की नायिका मनुल चूड़ासमा ने होटल लैंडमार्क में कानपुर के पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात की। साथ ही उनको संदेश दिया है कि शोहदों से डरने की बजाय उनसे लड़ना सीखें। नई उभरती हुई इस नायिका ने होटल में पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात के दौरान अपने अच्छे अनुभव भी साझा किए। मनुल यहां सीरियल के प्रमोशन के लिए आई हुईं हैं। लैंडमार्क होटल में छात्राओं से की मुलाकात  बता दें कि मनु इस सीरियल में रानी की भूमिका निभा रही हैं और राम यशवर्धन रावण यानि विलेन की भूमिका में हैं। यह सीरियल टीवी में वर्तमान में स्टार भारत में रात 8 बजे से 21 जनवरी से प्रसारित किया जा रहा है। इस कहानी में महिला के डर को आग में बदलने की शक्ति उसकी आंतरिक शक्ति पर आधारित है। ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज ...
बांदा में स्टार्टअप समिट का शुभांरभ, अतिथियों ने कहा, खुशहाली के रास्ते पर बढ़ेगा बुंदेलखंड

बांदा में स्टार्टअप समिट का शुभांरभ, अतिथियों ने कहा, खुशहाली के रास्ते पर बढ़ेगा बुंदेलखंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इन्नोवेशन एंड स्टार्ट-अप समिट-2019 का आयोजन अपने आप में एक बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल बांदा बल्कि बुंदेलखंड की विभिन्न समस्याओं के समाधान निकाले जा सकेंगे। यहां के लोग इसकी मदद से खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे। ये बातें एकेटीयू पूर्व कुलपति प्रो कृपाशंकर सिंह ने कहीं। वे यहां जिला विज्ञान क्लब तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूपी तथा जिला प्रशासन द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में आयोजित इनोवेशन एंड स्टार्टअप समित का उद्घाटन कर रहे थे। मेडिकल कालेज परिसर में धूमधाम से आयोजन    दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस मौके पर जिधिकारी हीरालाल ने कहा कि बांदा में इनोवेशन एंड स्टार्टअप समिट का आयोजन के पीछे पिछड़े क्षेत्र की समस्याओं के सहज-सरल और कम पैसे में समाधान की मंशा है। कहा कि जिले के लोगों के तन-मन और मस्तिष्क में नवाचार की स...
मां के लिए छत से उतार रहा था चारपाई, आंगन में गिरने से हुई मौत

मां के लिए छत से उतार रहा था चारपाई, आंगन में गिरने से हुई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में छत से मां के लिए चारपाई उठा रहे एक बेटे की गिरकर मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया। बताया जाता है कि बबेरू निवासी राम प्रताप (40) बीती रात घर के आंगन का जाल खोलकर मां के लिए चारपाई उतार रहा था। पैर फिसलने से हुआ हादसा  इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। इससे सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोग उनको लेकर बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।   ये भी पढ़ेंः बांदा में गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया नेत्र शिविर, डाक्टरों ने किया मरीजों का परीक्षण   ...
बांदा में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

बांदा में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ह्रदयविदारक हादसे में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतक के दो दोस्त भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब तीनों एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा   बताया जाता है कि गिरवां के दुबैन का पुरवा निवासी रामबाबू (27) पुत्र देवराज की भांजी की शादी थी जिसमें शामिल होकर रामबाबू अपने दोस्त रजौल (25) निवासी मकनू का पुरवा (गिरवां) तथा दुबेंद्रा (24) निवासी ग्राम बछेही (गिरवां) के साथ लौट रहा था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ेंः बांदाः जुआ में घर के जेवर हारे पति के साथ झगड़े के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप...
बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक युवक अपनी मौसी की शादी के फेरे देखकर घर लौटा। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि उसने घर में छोटी बहन के दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर के लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शहर के बंगालीपुरा का मामला   शादी से लौटे परिवार के लोगों ने सुबह आकर कमरे में झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की लाश फांसी पर लटक रही थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासाः पहले महिला से जबरन बनवाते थे संबंध, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूलते थे लाखों, अब जा रहे जेल.. बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरा निवासी उमेश राजपू...