Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के बांदा में कर्जमाफी के शोर के बीच नीलाम होंगी 57 किसानों की जमीनें

बुंदेलखंड के बांदा में कर्जमाफी के शोर के बीच नीलाम होंगी 57 किसानों की जमीनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव का शोर बंद हो चुका है। आचार संहिता भी खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के बांदा में किसानों पर कर्ज की बेड़ियां जकड़ी जाने लगी हैं। जी हां, किसानों को लेकर बड़े-बड़े वादे और दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन हकीकत कितनी घिनौनी है, इसका उदारहण बुंदेलखंड के बांदा में देखने को मिल रहा है। यहां जिले के 57 किसानों की जमीनें नीलाम हो रही हैं। इसके लिए बैंक ने वकायदा तारीखें भी तय कर दी हैं। 10 जून से 22 जून तक चलेगी नीलामी   बताते हैं कि इन सभी 57 किसानों पर 50 लाख रुपए का कर्ज बकाया है। इसी को लेकर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, की बांदा शाखा ने बकायेदारों की सूची तैयार कराकर नीलामी की तारीखें भी तय कर दी हैं। यह नीलामी 10 जून से 22 जून तक चलेगी। नीलामी गांव के प्राथमिक स्कूल में होगी। बैंक ने जारी की, इन किसानों की सूची   रामनारायण पुत...
अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में स्कूटी सवार युवक की हादसे में मौत

अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में स्कूटी सवार युवक की हादसे में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहाः अमरोहा जिले के मंडी धनौरा कस्बे में आज एक स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक का नाम हितेश तिवारी (30) बताया जा रहा है जो कस्बे के विजयनगर मुहल्ले का रहने वाला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा और सिपाही की मौत, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हादसा...
अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, लेकिन बिना हेलमेट पर जुर्माना होगा 1000..

अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, लेकिन बिना हेलमेट पर जुर्माना होगा 1000..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बिना हेलमेट पकड़ जाने पर अब चालान 1000 रुपए चुकाना होगा। वहीं अपनी गाड़ी का नंबर अब मोबाइल नंबर की तरह बदला जा सकेगा। यह सब बदलाव करते हुए सरकार 8 प्रस्ताव पास किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में कुल 8 प्रस्तावों पर मोहर लगा दी। इस दौरान तय किया गया है कि अन्य महानगरों में भी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रफ्तार दी जाएगी। कई और बदलावों पर लगी मुहर   योगी सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए चालान में वृद्धि की है। अब 500 रुपए की बजाए 1000 रुपए वसूले जाएंगे। साथ ही अति पिछड़ों के शादी अनुदान के आवेदन की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर सरकार ने व्यवसायिक शिक्षा के तहत 45.68 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। वहीं राज्य संपत्ति विभाग को 35.19 करोड़ की वितीय स्वीकृति दी। ये भी पढ़ें...
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा-बसपा गठबंधन के टूटते ही दोनों ओर से बयानबाजी भी शुरू हो गई है। अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच विवाद में, शिवपाल का समर्थन करने वालीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा है कि आज सपा के प्रति मायावती जी का रुख देखकर बहुत दुख हुआ। इतना ही नहीं अपर्णा ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल जाती तो पूरी की पूरी जीत का श्रेय अकेले मायावती खुद ले लेतीं। कहा कि मायावती जी को हार पचाने का साहस भी रखना चाहिए। अपर्णा ने ट्वीट करते हुए मायावती पर तंज कसा और लिखा है कि जो सम्मान नहीं पचाना जानता, वो अपमान भी नहीं पचा सकता है। बताते चलें कि कभी चाचा शिवपाल का समर्थन कर चुकीं अपर्णा को विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने मुलायम-शिवपाल के दबाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा की रीता...
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन दो फाड़, माया के बाद अखिलेश ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव विफल साबित हुआ सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन दो फाड़ हो चुका है। सोमवार को मायावती के प्रेसवार्ता करने के साथ ही इसके संकेत दे दिए गए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रेसवार्ता करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी। अखिलेश ने कहा कि अगर बसपा अकेले लड़ने जा रही है तो हम इसका भी स्वागत करेंगे और समाजवादी पार्टी भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ये बातें सपा प्रमुख ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। अखिलेश ने कहा आगे करूंगा विचार   साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की ही सरकार यूपी में बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन टूटने की बात कही जा रहीं हैं तो उनपर बहुत सोच-समझकर विचार करुंगा। कहा कि अलग-अलग रास्तों को वह स्वागत करते हैं। बताते चलें कि मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेसवार्ता की थी जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और...
बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

बांदा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा, एक पल में उड़ गए जिस्म के चीथड़े

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर शहर में चर्चा होती रही। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी भवानीदीन (40) सोमवार सुबह घर से बिना कुछ बताए निकले थे। बिना बताए घर से था निकला   इसके बाद मथनाखेड़ा गांव के पास बांदा-मानिकपुर रेल मार्ग पर मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि ट्रेन से भवानीदीन के जिस्म के चीथड़े उड़ गए। शरीर बुरी तरह से जगह-जगह से कटकर टुकड़ों में बंट गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। केबिन मैन ने उनका शव देखा तो रेलवे पुलिस को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोल...
बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में बेलगाम बालू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बालू लदे ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। बिसंडा के तेंदुरा गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र मिठइया अपने रिश्तेदार के घर देहात कोतवाली के करबई गांव गए थे। साढ़ू के घर से लौटते वक्त हादसे का शिकार  वहां से सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान पल्हरी बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। यूपी-100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में नत्थू ने दम तोड़ दिया और करबई गांव...
बांदा में सुहागिनों ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना की

बांदा में सुहागिनों ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना की

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को सुहागन महिलाओं द्वारा अपने पति और बेटों की की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखा गया। इसके बाद वट (बरगद) की परिक्रमा लगाते हुए पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा बरगद के पेड़ के पास दीपक जलाकर हल्दी, कुमकुम, फल और पकवान चढ़ाकर पूजा की गई। सत्यवान व सावित्री की कथा सुनी   इस दौरान पूजा अर्चना में सत्यवान व सावित्री की कथा का वाचन किया गया। सुबह से ही वट वृक्ष के पास सुहागन महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गया था। आज की पूजा के बारे में मान्यता है कि सुहागन महिलाएं आज वृत रखकर पूजन करती हैं। साथ ही अपने पति और बेटों पर आए संकटों को दूर करने के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु के लिए भी पूजन करती हैं। इस दौरान माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने की परंपरा है और ऐसा माना जाता है कि इससे मनोवांछित फल भी मिलता है। ये भी पढ़ेंः बला की...
चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में आज उस वक्त एक्सप्रेस ट्रेन, बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बच गई जब ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई। यह आग ट्रेन के एस-3 कोच तक जा पहुंची। यह मामला चित्रकूट जिले के कटैया डांडी और बरगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच का है। आग पर सबसे पहले यात्रियों की नजर पड़ी और उनकी सूचना पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। आग से ट्रेन के यात्रियों में जबरदस्त दहशत फैल गई। यात्री किसी बड़ी अनहोनी के डर से ट्रेन से कूदकर नीचे ट्रैक पर उतर-उतरकर खड़े हो गए। ब्रेक शू के पास यात्रियों ने देखा धुआं   बताया जाता है कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से दरभंगा (बिहार) को जाने वाली पवन एक्स. आज सुबह करीब लगभग साढ़े 9 बजे कटैया डांडी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। वहां से ट्रेन आगे बढ़ी तो गाड़ी की एस-3 बोगी के ब्रेक शू के पास आग का धुआं उठता दिखाई दिया। बाद में देखते ही देखते यात्...
दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में बांदा समेत 10 शहर भारत के शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भीषण गर्मी से पूरा का पूरा उत्तर भारत बुरी तरह से तप रहा है। इतना ही नहीं दुनियाभर में सबसे गर्म 15 स्थानों में 10 भारतीय शहर शामिल हैं जिनमें से एक बांदा भी है। एल डोराडो वेदर वेबसाइट के अनुसार राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भारत में सबसे ज्यादा गर्म स्थान है। वहां तापमान क्रमश: 48.9 डिग्री सेल्सियस और 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 15 में हरियाणा का नारनौल और राजस्थान का चुरु और श्रीगंगानगर भी  इन दोनों स्थानों के बाद पाकिस्तान का जैकोबाबाद नाम का शहर है। वहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसी सूटी में भारत की बात करें तो यहां यूपी के बुंदेलखंड का बांदा शहर भी शामिल हैं। वहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हरियाणा का नारनौल भी इस सूची में है। इस सूची में 15 जगहों में 5 जगहें पड़ोसी देश पाकिस्तान की हैं। बताया गया है कि रविवार को ...