Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में DM की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

बांदा में DM की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक रोडवेज बस ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल की गाड़ी में टक्कर मार दी। अच्छी बात यह रही है कि जिलाधिकारी और उनका चालक हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहन जरूर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने रोडवेज के संविदा चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी श्री पटेल ने फोन पर 'समरनीति न्यूज' को बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मीटिंग में जाते समय हुई घटना बताया जाता है कि डीएम बुधवार दोपहर अपने कार्यालय से सरकारी गाड़ी इनोवा में बड़ोखरखुर्द ब्लाक गोष्ठी के लिए जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी के पास प्रयागराज से सवारियां लेकर आ रही रोडवेज बस की डीएम की कार से टक्कर हो गई। आमने-सामने टक्कर में डीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सि...
विभत्स : जलती चिता से सिर काटकर ले भागा युवक, यह है वजह

विभत्स : जलती चिता से सिर काटकर ले भागा युवक, यह है वजह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक विभत्स घटना सामने आई है। इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक युवक दो लोगों की मदद से एक जलती चिता से सिर काटकर ले भागा। घटना से हड़कंप मच गया। लोग स्तब्ध रह गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। घटना का कारण तंत्र-मंत्र है। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। पूरा प्रकरण यूपी के शाहजहांपुर जिले का है। तंत्र-मंत्र के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले में तिलहर क्षेत्र के पिरौली गांव में एक युवक जलती हुई चिता से सिर काटकर फरार हो गया। इस काम को उसने दो तांत्रिकों की मदद से अंजाम दिया। परिवार के लोग ने थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरू किया। पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें : साले ने जीजा की चिता पर फेंका पानी, भतीजे पर लगाए सं...
UP : कैबिनेट का फैसला, NCR जाने वाली गाड़ियों पर अब टैक्स बंद और ललितपुर में नई जेल

UP : कैबिनेट का फैसला, NCR जाने वाली गाड़ियों पर अब टैक्स बंद और ललितपुर में नई जेल

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकारी ने बड़े फैसले लिए हैं। योगी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि ललितपुर जिला कारागार का विकास होगा। एक में अब दो जेलें बनाई जाएंगी। साथ ही एनसीआर में रहने वाले प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। एनसीआर जाने वाली गाड़ियों को अब रोड टैक्स नहीं देना होगा। योगी सरकार ने इसे बंद कर दिया है। कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले हजारों-लाखों के लिए यह काफी राहत देने वाली बात है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर मुहर लग गई है। इसके साथ ललितपुर में नई जेल बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। यह लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है। वहीं बुंदेलखंड में एक और जेल बनने से भी राहत मिलेगी। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : ट्रक ने ARTO की गाड़ी को मारी टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत   जेलों पर लोड कम होने वाला है। अब यूपी से एनसीआर में जाने वाली गाड़ियों से कोई र...
बांदा : आकाशीय बिजली से 3 की मौत, प्रधान समेत कई झुलसे, अबतक 11 जानें गईं

बांदा : आकाशीय बिजली से 3 की मौत, प्रधान समेत कई झुलसे, अबतक 11 जानें गईं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिली है। इसके साथ ही बारिश के साथ आफत भी बरस रही है। आकाशीय बिजली से सोमवार को एक महिला और दो किसानों समेत 3 और लोगों की मौत हो गई। एक ग्राम प्रधान समेत कई लोग झुलस भी गए हैं। बता दें कि जिले में अबतक आकाशीय बिजली से बीते 36 घंटे में 11 लोगों की जानें जा चुकी हैं। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के गुमाई गांव में सोमवार दोपहर बारिश के साथ बिजली गिर गई। ज्यादातर किसान आपदा का शिकार खेत में काम कर हीं महिला सुंता देवी (48) और किसान गंगादीन (23) चपेट की चेपट में आकर मौत हो गई। थोड़ी दूर पर खेत में मौजूद ग्राम प्रधान महेश यादव (25) और भरोसा (45) पुत्र राम कोरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। ये भी पढ़ें : अपनी मूछों को ताव देती यह महिला, मजाक उड़ाते हैं लोग, लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं बेहोशी की हालत में उनको अस्पताल ...
यूपी की बड़ी खबर : ट्रक ने ARTO की गाड़ी को मारी टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत

यूपी की बड़ी खबर : ट्रक ने ARTO की गाड़ी को मारी टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बड़ी घटना हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक ने एआरटीओ की गाड़ी में टक्कर मारते हुए दो कर्मचारियों को रौंद दिया। बताते हैं कि आज मंगलवार सुबह ट्रक ने एआरटीओ टीम के दो सिपाहियों को कुचल दिया है। आरटीओ विभाग के एक सिपाही और बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना सुल्तानपुर के जयसिंहपुर के उघरपुर बाजार में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। वाहन चेकिंग के दौरान घटना वहां वाहन चेकिंग कर रही एआरटीओ टीम को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया है। बताते हैं कि एआरटीओ वाहन का चालक उघरपुर के पास सरकारी बोलेरो रोककर लघुशंका कर रहा था। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आज रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। चालक अब्दुल मोबीन खान व सिपाही अरुण सिंह ...
अपनी मूछों को ताव देती यह महिला, मजाक उड़ाते हैं लोग, लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

अपनी मूछों को ताव देती यह महिला, मजाक उड़ाते हैं लोग, लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : मूछों की भी अपनी ही शान होती है, लेकिन जब यही मूछें किसी महिला की हों तो मजाक उड़ाने से लोग नहीं मानते। भारत में एक महिला ऐसी भी हैं जो अपनी मूछों को ताव देती हैं, शान से रखती हैं। लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। फिर भी वह मूछें नहीं कटवा रही हैं। पूरे क्षेत्र में उनकी इन मूछों को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं। कुछ लोग हंसते भी हैं। इसके बावजूद कभी वह मूछें कटवाने की सोचती तक नहीं हैं। इसकी वजह भी वह खुद बताती हैं। एक इंटरव्यू में शायजा ने कहीं ये बातें दरअसल, दक्षिण भारत के राज्य केरल के कन्नूर की रहने वाली महिला हैं 35 साल की शायजा। लोग उनकी मूछों को लेकर मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन उन्होंने न कटवाने का ठान रखी है। दरअसल, एक इंटरव्यू में शायजा ने साफ कहा है कि उनको मूछें रखना पसंद है और अब वह अपनी मूछें नहीं कटवाएंगी। कई सर्जरी करा चुकीं मूछों वालीं यह महिला उनका यह भ...
बांदा : जिपं सदस्य वार्ड-12 से पूर्व DIG ने संभाली कमान, पत्नी के लिए मांगे वोट

बांदा : जिपं सदस्य वार्ड-12 से पूर्व DIG ने संभाली कमान, पत्नी के लिए मांगे वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। बांदा में जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 जसपुरा-प्रथम के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. श्वेता सिंह गौर की सास पुष्पा सिंह गौर (केतली चुनाव चिह्न) इस सीट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। उनके समर्थकों द्वारा ग्राम मरझा में पूजा-पाठ के साथ चुनाव केंद्रीय कार्यालय खोला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जसपुरा के ब्लाक प्रमुख महेश निषाद रहे। सैंकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी। दरअसल, इस चुनाव की कमान प्रत्याशी पुष्पा सिंह गौर के पति सेवानिवृत डीआईजी राजबहादुर सिंह ने खुद संभाल ली है। राजबहादुर सिंह पूर्व जिपं सदस्य स्व. श्वेता सिंह गौर के ससुर हैं। दीपक सिंह गौर के पिता भी हैं। पूर्व डीआईजी गांव-गांव जाकर खुद लोगों से जनसंर्पक कर रहे हैं। कार्यालय उद्घाटन के दौरान सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित रहे। बड़ी संख्या ...
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्ष वर्षा, वेस्ट यूपी का हवाई सर्वेक्षण भी 

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्ष वर्षा, वेस्ट यूपी का हवाई सर्वेक्षण भी 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Flowers Showered On Kanwariyas मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का हवाई दौरा किया। सीएम योगी ने हेलिकाप्टर से बापगत, शामली और मुजफ्फनगर के साथ-साथ मेरठ में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम योगी के साथ बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह तथा मेरठ के आयुक्त सुरेंद्र सिंह भी रहे। दरअसल, सीएम योगी नई दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचे। वहां हिंडन एयरबेस से हेलिकाप्टर से लखनऊ लौट गए। इस दौरान कांवड़ियां काफी उत्साहित नजर आए। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि : लखनऊ से काशी और बुंदेलखंड से मेरठ-बागपत तक बम-बम भोले की गूंज  ...
बड़ी खबर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर, 8 की मौके पर मौत-16 घायल

बड़ी खबर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर, 8 की मौके पर मौत-16 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Purvanchal Expressway Accident उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज सोमवार को एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 16 लोग गंभीर रूप से घायल गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर से हुआ। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का कहना है कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में दूसरी बस ने टक्कर मार दी। किलोमीटर 24 के पास हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताते हैं कि यमुना ट्रैवल्स की बस पहले से खड़ी थी। तभी सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही बस ने इसमें पीछे से तेज रफ्तार टक्कर मारी। मृतकों की पहचान शिवधारी सहाय निवासी मधुबनी, बिहार। ओम प्रकाश, निवासी कल्यानपुर, समस्तीपुर। सिद्ध नारायण झा निवासी मधुबन...
बड़ी खबर : बांदा में आकाशीय बिजली से मां-बेटे समेत 3 की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

बड़ी खबर : बांदा में आकाशीय बिजली से मां-बेटे समेत 3 की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला समेत कई लोग झुलस गए हैं। बिजली गिरने की ये घटनाएं बांदा के गिरवां और नरैनी थाना क्षेत्र में हुई हैं। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां में सबसे ज्यादा कहर गिरवां के बंडे गांव के रहने वाली फूलमतिया अपने राजेश साहू (40) के साथ खेतों में काम कर रहीं थीं। बताते हैं कि शाम करीब 5 बजे बारिश से बचने के लिए मां-बेटे खेत किनारे छानी के नीचे जा बैठे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव पड़े थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के ATM में युवक को लगा करंट, पहुंचा अस्पताल  घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र ग...