Breaking : बांदा के ATM में युवक को लगा करंट, पहुंचा अस्पताल
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में एक युवक को उस समय बिजली का करंट लगा जब वह एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा। एटीएम मशीन से उसे तेज करंट लगा और वह झटका खाकर गिर पड़ा। साथ गए भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज हुआ। युवक की हालत सामान्य है। यह घटना बांदा में महाराणा प्रताप चौराहे पर लगे पीएनबी बैंक के एटीएम पर हुई। उधर, बैंक अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।
एटीएम के गेट पर लगा करंट
बताया जाता है कि पिपरी गांव के रहने वाले रविंद्र अपने भाई सत्येंद्र के साथ एटीएम से रुपए निकालने गए थे। उन्होंने बताया कि वे लोग गाड़ी की सर्विस कराने से पहले एटीएम से रुपए निकालने गए थे। वहां एटीएम का जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो करंट का झटका लगा और रविंद्र दूर जाकर गिरा। इसके बाद वह अचेत हो गया। भाई उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने इलाज किया...

