साजिशकर्ताओं पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह का तीखा हमला, कहा-सीएम योगी से करेंगे मुलाकात
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं तिंदवारी (बांदा) के पूर्व विधायक ने खुद पर और साथियों पर मुकदमा कराने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। कहा कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई है। यह भी कहा कि जिन लोगों ने धोखाधड़ी का झूठा आरोप उनके उपर लगाया है, वे सभी गैरकानूनी ढंग से रातों-रात अरबों रुपए की संपत्ति कमाए बैठें हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वह इस तरह की साजिश से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सारी सच्चाई बताएंगे।
झूठा मुकदमा कराने वालों पर करेंगे कार्रवाई की मांग
पूर्व विधायक ने कहा कि फतेहपुर में उनपर झूठा मुकदमा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि बालू कारोबार में उदय उर्फ मुन्ना सिंह और अभय उर्फ पप्पू उनके पार्टनर बने थे। कहा कि तीन खदानें थीं। संयोग से घाटा हुआ तो उनके व उसके साथियों के खिलाफ साजिश...
