Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DM ने लापरवाही पर 3 को किया सस्पेंड, एक को चेतावनी

DM in Banda suspends 3 employees for negligence

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने आज लापरवाही बरतने वाले तीन सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। इनमें एक लेखपाल भी शामिल हैं। दरअसल, हदबंदी और सीमांकन व पथरगड़ी के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ यह एक्शन लिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में नरैनी के राजस्व निरीक्षक त्रिवेदीदीन, बबेरू के अकबर खां और लेखपाल भैरव प्रसाद शामिल हैं। इन तीनों को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं डीएम श्री पटेल ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सख्त चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में डाक्टर के बेटे ने जहर खाकर दी जान, यह है वजह..