समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बड़ी घटना हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक ने एआरटीओ की गाड़ी में टक्कर मारते हुए दो कर्मचारियों को रौंद दिया। बताते हैं कि आज मंगलवार सुबह ट्रक ने एआरटीओ टीम के दो सिपाहियों को कुचल दिया है। आरटीओ विभाग के एक सिपाही और बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना सुल्तानपुर के जयसिंहपुर के उघरपुर बाजार में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
वाहन चेकिंग के दौरान घटना
वहां वाहन चेकिंग कर रही एआरटीओ टीम को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया है। बताते हैं कि एआरटीओ वाहन का चालक उघरपुर के पास सरकारी बोलेरो रोककर लघुशंका कर रहा था। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आज रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। चालक अब्दुल मोबीन खान व सिपाही अरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक शास्त्रीनगर कोतवाली नगर और सिपाही अरुण सिंह लखनऊ का निवासी था। सीओ कृष्ण कांत चौधरी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही कि हादसा किन वजहों से हुआ है। मौके पर अधिकारियों के साथ फोर्स भी पहुंचा है। घटना से हड़कंप मच गया है। तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।
ये भी पढ़ें : अपनी मूछों को ताव देती यह महिला, मजाक उड़ाते हैं लोग, लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं