Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Breaking : बांदा में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

Breaking : बांदा में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज थोड़ी देर पहले शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा गाड़ी ने टेंपों को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को परखच्चे उड़ गए। यह हादसा बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ है। मेडिकल कालेज के इमर्जेंसी इंचार्ज डा. विनीत वर्मा ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। दो टुकड़ों में बिखर गया टेंपो, सात ने मौके पर तोड़ा दम बताया जाता है कि गिरवां बस स्टैंड के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिंचाई विभाग के अफसरों को दिए निर्देश

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिंचाई विभाग के अफसरों को दिए निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। वह चित्रकूट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के क्रम में बांदा में रुके। यहां सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने पेयजल योजनाओं की समीक्षा भी की। साथ ही बाढ़ से हालात से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक लेने के बाद जलशक्ति कैबिनेट मंत्री चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा नेता और जिलाधिकारी अनुराग पटेल तथा सिंचाई विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS-PCS के तबादले, कई DM और मंडलायुक्त बदले  ...
Breaking : चित्रकूट में हाइवे पर हादसे में 3 भाईयों की मौत, दो सगे और एक..

Breaking : चित्रकूट में हाइवे पर हादसे में 3 भाईयों की मौत, दो सगे और एक..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : आज देर रात मऊ थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास हुआ। लोगों का कहना है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। मरने वालों में दो सगे और एक चचेरा भाई शामिल है। बताते हैं कि तीनों भाई बाइक से एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है। निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे तीनों भाई बताया जाता है कि चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में लालता रोड के पास झांसी-मीरजापुर हाईवे-35 पर ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में मरीजों...
बांदा में मरीजों की जिंदगी से खेलता प्राइवेट अस्पताल, 5 दिन से बिजली कटी-जनरेटर पर व्यवस्था

बांदा में मरीजों की जिंदगी से खेलता प्राइवेट अस्पताल, 5 दिन से बिजली कटी-जनरेटर पर व्यवस्था

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बिजली बकाए को लेकर बांदा के चर्चित अस्पताल अवनी परिधि की बिजली पिछले पांच दिनों से कटी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि विद्युत विभाग ने बीते रविवार को अस्पताल की बिजली काट दी थी। गर्मी, उमस और बरसात के इस मौसम में अस्पताल के मरीज जनरेटर के सहारे हैं। आप समझ सकते हैं कि ऐसे में मरीजों की हालत क्या होगी। उनकी जिंदगी खतरे में है। मरीज भर्ती भी होते हैं। दरअसल, जनरेटर की बात करें तो यह बिजली सप्लाई का परमानेंट इलाज नहीं है, बल्कि यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है। अब आप ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही देखिए कि बिजली बिल का बकाया भुगतान करने से बीते 5 दिनों से अबतक हाथ खींचे हुए है। यह लापरवाही लोगों की समझ से परे है। बिजली बिल न चुकाने पर कटी बत्ती, प्रबंधन जमा करने की बजाए जनरेटर चला रहा सूत्रों की माने तो हाल ही में इसी अस्पताल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अल्...
बांदा : बीजेपी उपाध्यक्ष ने की घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

बांदा : बीजेपी उपाध्यक्ष ने की घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से जुट जाएं। देश की आन, बान और शान तिरंगा हर घर पर दिखाई देना चाहिए। ये बातें भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। वह बांदा बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर बीजेपी के ही प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज बहादुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की। ये भी पढ़ें : बांदा में मरीजों की जिंदगी से खेलता प्राइवेट अस्पताल, 5 दिन से बिजली कटी-जनरेटर पर व्यवस्था...
चित्रकूट में बीजेपी करेगी 2024 के विजय रथ को लेकर मंथन और संगठन को देगी धार

चित्रकूट में बीजेपी करेगी 2024 के विजय रथ को लेकर मंथन और संगठन को देगी धार

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में अगले तीन दिन तक भारतीय जनता पार्टी आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के विजयरथ को लेकर चिंतन और मंथन करेगी। दरअसल, चित्रकूट में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक बीजेपी अपना प्रदेश स्तरीय एक प्रशिक्षण कार्यक्रम करने जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का असली लक्ष्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। साथ ही 2024 के चुनावों में विजय श्री के लिए कमर कसना भी है। राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम समेत कुल 19 मंत्री शामिल होने वाले हैं। बीजेपी के इस प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चित्रकूट पहुंच चुके हैं। संगठन की ओर से सुनील बंसल समेत 46 पदाधिकारी शिविर में हिस्सा लेने वाले हैं। बताते हैं...
Breaking : बांदा में Murder, आपसी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

Breaking : बांदा में Murder, आपसी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में लाठियों से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुई। वहां दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लाठियां चल गईं। एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग पर जमकर लाठियां चलाईं। इससे वह अधमरे हो गए। देर रात उनको जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के दो बेटे भी घायल वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ये भी पढ़ें : विभत्स : जलती चिता से सिर काटकर ले भागा युवक, यह है वजह बुधवार रात राजा बलि अपनी जमीन पर गाय बांधने के लिए झोपड़ी बना रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि दलपतपुर गांव में राजा बलि प्रजापति (60) और पड़ोसी गांव चकरेही के बुद्ध विलास यादव के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा ...
स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा-जल्द मिलेगा नया मुखिया

स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा-जल्द मिलेगा नया मुखिया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। दरअसल, उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ही पूरा हो चुका है। इस मामले में पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दिया है। अब बीजेपी नेताओं की नजर पूरी तरह से नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर टिकी है। अगले एक-दो दिन में नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। बता दें कि स्वतंत्र देव यूपी के जलशक्ति मंत्री भी हैं। काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी नए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ नए प्र...
UP : सेक्स रैकेट में बीजेपी का बड़ा नेता गिरफ्तार, हापुड़ में पकड़ा गया-मेघायल से हुआ था फरार

UP : सेक्स रैकेट में बीजेपी का बड़ा नेता गिरफ्तार, हापुड़ में पकड़ा गया-मेघायल से हुआ था फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सेक्स रैकेट चलाने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने हापुड़ में बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मारक को गिरफ्तार किया है। मेघायल पुलिस की टीम आरोपी को लेने आ रही है। इससे पहले सेक्स रैकेट के इसी मामले में पुलिस ने 73 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मेघालय के फार्म हाउस पर चल रहा था सेक्स रैकेट दरअसल, आरोप है कि मेघालय के इसी भाजपा नेता के फार्म हाउस पर यह बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा था। फार्म हाउस पर छापा पड़ने के बाद से बीजेपी नेता बर्नार्ड वहां से फरार था। दरअसल, बर्नार्ड एन मारक मेघायलय में बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष है। यह हैं बर्नार्ड पर गंभीर आरोप वेस्ट गारो हिल्स के जिला पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह का कहना है कि बर्नार्ड को यूपी के हापुड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद बार्डर के पास मौजूद एक टोल प्लाजा से सेक्स रै...
लखनऊ : जेई परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, बाप-बेटी के बाद मां ने भी तोड़ा दम

लखनऊ : जेई परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, बाप-बेटी के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी के जानकीपुरम के सल्तानपुर गांव में आज बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, एक दंपति ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाया। इससे बाप-बेटी की पहले ही मौत हो गई। बाद में मां ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि जानकीपुरम के सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (45) ट्यूबवेल विभाग में जेई थे। मामले की जांच में जुटी है पुलिस बताते हैं कि शैलेंद्र की पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (15) ने पारिवारिक कलह में जहर खा लिया। इसके बाद उनको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने बाप-बेटी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं बाद में उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : अपनी मूछों को ताव दे...