Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

UP : बिजनौर में हादसा, फर्रुखाबाद के 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

UP : बिजनौर में हादसा, फर्रुखाबाद के 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आज रविवार सुबह एक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसा जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि हरिद्वार से फर्रुखाबाद जा रही कार की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेफर कर दिया गया है। फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बे के थे मृतक श्रद्धालु बताया जाता है कि मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर के पास सुबह करीब 4 बजे रुहेलखंड-बरेली डिपो की बस की कार से सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल 8 लोग सवार थे। सभी हरिद्वार दर्शन के बाद...
Chitrakoot : दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने बारिश में भीगते हुए की रामघाट पर आरती

Chitrakoot : दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने बारिश में भीगते हुए की रामघाट पर आरती

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : BJP Meet In Chitrakoot प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में आज भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अलग ही नजारा देखने को मिला। चित्रकूट के पावन-पवित्र तट पर आज उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सभी मंत्रीगण पहुंचे। ये सभी पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए। सभी ने भजन-कीर्तन किया। फिर मां मंदाकिनी की आरती भी गाई। मंत्रियों को इस तरह भक्ति में डूबा देख लोग भी स्तब्ध से रह गए। खास बात यह रही कि सभी मंत्री ई-रिक्शा से मंदाकिनी तट पर पहुंचे थे। दिन में तपती गर्मी रही तो शाम को मूसलाधार बरसात ने इन माननीयों को शीतलता से तृप्त कर दिया। दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने मूसलाधार बरसात के बीच छातों का सहारा लेते हुए आरती की। बरसात के बीच सभी मंत्रियों ने मां मंदाकिनी की आरती की और डटे रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने भगव...
बवंडर के बाद बंटवारा : जलशक्ति विभाग में राज्य मंत्रियों को बांटा गया कामकाज

बवंडर के बाद बंटवारा : जलशक्ति विभाग में राज्य मंत्रियों को बांटा गया कामकाज

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बीते दिनों जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के असंतोष से यूपी में आए राजनीतिक बवंडर के बाद आखिरकार कामकाज का बंटवारा हो गया। बताते हैं कि दोनों राज्यमंत्रियों दिनेश खटीक और रामकेश निषाद के बीच कार्यों को बांट दिया गया है। कार्यों का बंटवारा न होने, खुद के साथ पक्षपात होने और योजनाओं की जानकारी न दिए जाने के आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री खटीक ने इस्तीफा तक दे दिया था। इससे यूपी की राजनीति में बवंडर आ गया था। लखनऊ से दिल्ली तक खलबली थी। हालांकि, पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। अब यह होगी दोनों राज्यमंत्रियों की जिम्मेदारी अब जलशक्ति विभाग के दोनों राज्यमंत्रियों में काम का बंटवारा कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों राज्यमंत्री बाढ़ नियंत्रण के अंतर्गत ड्रेनों के निरीक्षण, जलाशयों, नहरों, बैराजों, लघु नहरों, परती भूमि के निरीक्षण करेंगे। द...
UP : आधी रात रुका वाराणसी DM का तबादला, 4 और IAS इधर-उधर 

UP : आधी रात रुका वाराणसी DM का तबादला, 4 और IAS इधर-उधर 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा का तबादला देर रात रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह पीएमओ की दखल बताई जा रही है। बताते हैं कि वाराणसी के कई बड़े प्रोजेक्ट अभी विचाराधीन हैं। इसलिए डीएम शर्मा को फिलहाल वाराणसी से न हटाने का फैसला हुआ है। बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा का तबादला प्रयागराज मंडलायुक्त के पद पर किया था। इसे देर रात रद्द कर दिया गया है। कई और जिलाधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। विजय विश्वास पंत अब प्रयागराज के आयुक्त दरअसल, वाराणसी के डीएम का तबादला रद्द होने के कारण कुशीनगर के डीएम एस राजलिंगम का तबादला भी रद्द हुआ है। इसके साथ ही बदलाव करते हुए उन्नाव के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को अब विशेष सचिव खाद्य लखनऊ बना दिया गया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत अब प्रयागराज के आयुक्त हो...
सरकार के 100 दिन : बांदा पहुंचे मंत्री राठौर ने गिनाईं उपलब्धियां, घायलों से मिले

सरकार के 100 दिन : बांदा पहुंचे मंत्री राठौर ने गिनाईं उपलब्धियां, घायलों से मिले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की योगी आदित्य नाथ सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जेपीएस राठौर बांदा पहुंचे। यहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री श्री राठौर ने प्रेसवार्ता करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंत्री जेपीएस राठौर ने की प्रेसवार्ता उन्होंने कहा कि सरकार ने 100 दिन में सुशासन, चुस्त-दुरूस्त कानून व्यवस्था और जनकल्याण के कार्यक्रम लागू किए हैं। इससे प्रदेश को बहुमुखी विकास की ओर अग्रसर किया गया है। उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रभारी मंत्री राठौर ने मेडिकल कालेज पहुंचकर बांदा में शुक्रवार शाम हुए हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल भी लिया। उनके उचित उपचार के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को यथासंभव मदद करने को कहा। इस मौके पर बांदा के सदर...
‘मैं नगर पालिका बांदा हूं..सफाई के नाम पर देती हूं दर्द भी’

‘मैं नगर पालिका बांदा हूं..सफाई के नाम पर देती हूं दर्द भी’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : घर-घर भोंपू वाली गाड़ियां भेजकर कूड़ा उठाने की पहल करने वाली बांदा नगर पालिका जाने-अंजाने समस्याएं भी खड़ी कर देती है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने शहर के वीआईपी क्षेत्र डीएम कालोनी रोड पर नाला सफाई का काम शुरू किया। काम अच्छा था लेकिन व्यस्तम और बेसमय होने के कारण इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। स्कूल बस, रोजमर्रा आने वाले लोगों से लेकर कई गाड़ियों को बीच में रोक दिया गया। स्कूल बस में बैठे बच्चे उमस भरी गर्मी में तिलमिलाते दिखाई दिए। करीब 15 से 20 मिनट तक गाड़ियां खड़ी रहीं। मगर पालिका को कर्णधारों को कौन समझाए। लोगों का कहना है कि यही काम अगर सुबह सवेरे या शाम को निपटा लिया जाए तो कम से कम आने-जाने वाले आम लोगों को दिक्कत न हो। ये भी पढ़ें : बांदा में अवैध प्लाटिंग से लाखों की स्टांप चोरी, विकास प्राधिकरण की मेहरबानी से भू-माफियाओं की मौज  ...
Breaking : बांदा में सिपाही ने की सुसाइड, रस्सी के सहारे झूलता मिला शव

Breaking : बांदा में सिपाही ने की सुसाइड, रस्सी के सहारे झूलता मिला शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में पुलिस महकमे में उस समय खलबली मच गई जब एक सिपाही का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही ने सुसाइड की है। हालांकि, अबतक किसी सुसाइड नोट के मिलने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सिपाही राघवेंद्र पारिवारिक कारणों से सिपाही गुमशुम रहते थे। उन्हीं कारणों से फांसी लगाई है। सुसाइड से पहले फोन को ब्लाक मोड पर कर लिया था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे https://twitter.com/bandapolice/status/1553236907835854848 बताया जाता है कि कमासिन में स्थानीय थाने में तैनात सिपाही राघवेंद्र का शव आज आवास की बाहरी दीवार पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। माना जा रहा है कि सिपाही ने सुसाइड कर ली है। झांसी का रहने वाला था मृतक सिपाही वह झांसी के रहने वाले थे। उनकी बीते माह जून में बां...
अपडेट : बांदा हादसे में इन 6 लोगों की जानें गईं, 7 मौत से जूझ रहे..

अपडेट : बांदा हादसे में इन 6 लोगों की जानें गईं, 7 मौत से जूझ रहे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा गाड़ी ने टेंपों को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को परखच्चे उड़ गए। एसपी ने बताया, नशे में था इनोवा चालक यह हादसा बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि इनोवा चालक नशे की हालत में कार चला रहा था। उसे पकड़ लिया गया है।उधर, मेडिकल कालेज के इमर्जेंसी इंचार्ज डा. विनीत वर्मा ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज में 7 का इलाज जारी 7 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा ...
जिपं उप चुनाव : बांदा में एक पूर्व DIG ने बदले सभी चुनावी समीकरण, जसपुरा वार्ड 12 में पत्नी प्रत्याशी

जिपं उप चुनाव : बांदा में एक पूर्व DIG ने बदले सभी चुनावी समीकरण, जसपुरा वार्ड 12 में पत्नी प्रत्याशी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला पंचायत के लिए वार्ड 12 जसपुरा प्रथम में होने वाले जिपं सदस्य के उप चुनावों में तेजी से समीकरण बदले हैं। दिवंगत जिला पंचायत सदस्य स्व. श्वेता सिंह गौर की सास पुष्पा सिंह गौर (केतली चुनाव चिह्न) से इस सीट पर चुनावी मैदान में हैं। श्वेता भाजपा से चुनाव लड़ी थीं और जीती थीं। अब चर्चा है कि भाजपा ने उनकी सास को खुलकर समर्थन नहीं दिया है, लेकिन कहीं न कहीं मौन समर्थन उनके साथ है। पार्टी नेता पूरा समर्थन कर रहे हैं। उधर, सास पुष्पा सिंह के पति पूर्व डीआईजी राजबहादुर सिंह पत्नी के लिए खुद प्रचार कर रहे हैं। लोग मान रहे हैं कि पूर्व डीआईजी ने अपने सरल-सौम्य स्वभाव और क्षेत्र में साफ-सुधरी छवि से चुनावी समीकरण बदले हैं। उधर, क्षेत्र के एक पूर्व पुलिस अधिकारी रह चुके व्यक्ति को अपने बीच पाकर जनता भी खुशी महसूस कर रही है। लोग उनको समस्याएं बता रहे हैं, ताकि जीतने के बा...
UP : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS-PCS के तबादले, कई DM और मंडलायुक्त बदले

UP : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS-PCS के तबादले, कई DM और मंडलायुक्त बदले

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : IAS-PCS Transfer उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती हुई है। वहीं मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। दरअसल, शुक्रवार रात 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बताया जाता है कि वरिष्ठ आईएएस संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। बांदा के आयुक्त बने राजेंद्र प्रताप सिंह वहीं इस पद पर तैनात राजेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम के पद से हटाकर अब चित्रकूट और बांदा का आयुक्त बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : Breaking : चित्रकूट में हाइवे पर हादस...