Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

Chitrakoot : दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने बारिश में भीगते हुए की रामघाट पर आरती

Bjp meeti in chitrakoot : Both Deputy CM and ministers performed aarti at holy Ramghat while getting wet in rain

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : BJP Meet In Chitrakoot प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में आज भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अलग ही नजारा देखने को मिला। चित्रकूट के पावन-पवित्र तट पर आज उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सभी मंत्रीगण पहुंचे। ये सभी पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए। सभी ने भजन-कीर्तन किया। फिर मां मंदाकिनी की आरती भी गाई। मंत्रियों को इस तरह भक्ति में डूबा देख लोग भी स्तब्ध से रह गए।

Bjp meeti in chitrakoot : Both Deputy CM and ministers performed aarti at holy Ramghat while getting wet in rain

खास बात यह रही कि सभी मंत्री ई-रिक्शा से मंदाकिनी तट पर पहुंचे थे। दिन में तपती गर्मी रही तो शाम को मूसलाधार बरसात ने इन माननीयों को शीतलता से तृप्त कर दिया। दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने मूसलाधार बरसात के बीच छातों का सहारा लेते हुए आरती की।

Bjp meeti in chitrakoot : Both Deputy CM and ministers performed aarti at holy Ramghat while getting wet in rain

बरसात के बीच सभी मंत्रियों ने मां मंदाकिनी की आरती की और डटे रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही परिक्रमा भी लगाई। एक दिन पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जगतगुरु रामभद्राचार्य जी से आशीर्वाद लिया था। इस मौके पर संगठन महामंत्री सुनील बंसल, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP : आधी रात रुका वाराणसी DM का तबादला, 4 और IAS इधर-उधर