समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक विभत्स घटना सामने आई है। इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक युवक दो लोगों की मदद से एक जलती चिता से सिर काटकर ले भागा। घटना से हड़कंप मच गया। लोग स्तब्ध रह गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। घटना का कारण तंत्र-मंत्र है। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। पूरा प्रकरण यूपी के शाहजहांपुर जिले का है।
तंत्र-मंत्र के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले में तिलहर क्षेत्र के पिरौली गांव में एक युवक जलती हुई चिता से सिर काटकर फरार हो गया। इस काम को उसने दो तांत्रिकों की मदद से अंजाम दिया। परिवार के लोग ने थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरू किया। पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें : साले ने जीजा की चिता पर फेंका पानी, भतीजे पर लगाए संगीन आरोप
आरोपी के घर से कटा सिर भी बरामद कर लिया गया। दोनों तांत्रिक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। बताते हैं कि पिरौली गांव के कुबेर गंगवार का बीमारी से निधन हो गया था। गांव कुछ दूर खेत में उनकी चिता जलाई गई।
दोनों तांत्रिकों की पुलिस को तलाश, रिपोर्ट दर्ज
गांव का ही गोपेंद्र वाल्मीकि दो तांत्रिकों के साथ पहुंचा। इसके बाद तीनों ने जलती चिता से शव को बाहर खींचा। फिर सिर काटकर भाग निकला। उधर, मृतक के परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो चिता बिखरी मिली। एएसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दोनों तांत्रिकों की भी तलाश जारी है। बताया कि आरोपि से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : UP : कैबिनेट का फैसला, NCR जाने वाली गाड़ियों पर अब टैक्स बंद और ललितपुर में नई जेल