Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा : बीपीएम एकेडमी में आपरेशन मुस्कान के तहत जागरुकता कार्यक्रम

बांदा : बीपीएम एकेडमी में आपरेशन मुस्कान के तहत जागरुकता कार्यक्रम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में ऑपरेशन मुस्कान के तहत छात्र जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीपीओ प्रतिनिधि रमा साहू ने बच्चों को जागरूक किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील शुक्ला ने शिक्षा के महत्व से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है। बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां यदि आपको कोई भी बच्चा बाल श्रम (मजदूरी) करता नजर आए तो हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सूचना दें। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने कहा कि यदि कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है, तो तुरंत शिकायत करें। विद्यालय के नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने कहा कि वह अपनी रुचि अनुसार विषय का चुनाव करें। साथ ही शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी सहभागिता निभाएं। डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाह...
बांदा में डबल मर्डर : गोली लगने से दो की मौत- दो घायल, एक अभियुक्त को भी लगी पुलिस की गोली

बांदा में डबल मर्डर : गोली लगने से दो की मौत- दो घायल, एक अभियुक्त को भी लगी पुलिस की गोली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीती रात एक दुस्साहसिक वारदात में डबल मर्डर हो गया। एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद उस समय हुआ एक पक्ष के लोग शराब के नशे में दूसरे के घर में घुसे। वहां की महिला को पकड़कर उससे मनमानी करना का प्रयास किया। विरोध पर गोलियां चलाईं। इससे गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर बिना देर किए तलाशी अभियान चलाकर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली अभियुक्त के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे भी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर कार्रवाई में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन रात में ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी के सब इंस्पेक्टर मयंक सिंह चंदेल की टीम को भी लगाया। बताया जाता है कि बीती रात करीब 1...
UP : 6 जिलों के DM बदले, वाराणसी-बांदा व संभल में नए जिलाधिकारी

UP : 6 जिलों के DM बदले, वाराणसी-बांदा व संभल में नए जिलाधिकारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 6 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम को वाराणसी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी गिनती तेज तर्रात अधिकारियों में होती है। इससे पहले वह कई जिलों में सीडीओ भी रह चुके हैं। वहीं दीपा रंजन को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बांदा डीएम फिलहाल वेटिंग लिस्ट में.. मनोज कुमार को बदायूं का डीएम, रमेश रंजन को कुशीनगर और अर्चना वर्मा को हाथरस का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बांदा के डीएम अनुराग पटेल को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। शुक्रवार देर रात हुए तबादलों से खलबली सी मच गई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़िए ! पूरी लिस्ट.. बताते चलें कि आज ही सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें मेरठ, अलीगढ़...
Lucknow : यूपी में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़िए ! पूरी लिस्ट..

Lucknow : यूपी में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़िए ! पूरी लिस्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में श्रावस्ती में एडीएम न्यायिक कुंवर पंकज को प्रयागराज में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं एसडीएम रायबरेली सुभाष चंद्र यादव का प्रमोशन करते हुए उन्हें श्रावस्ती में एडीएम न्यायिक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरठ के SDM अरुण गोंड इटावा स्थानांतरित इसी क्रम में आगरा की अपर मुख्य नगर अधिकारी सुशीला को आगरा में ही एडीएम नागरिक आपूर्ति के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मेरठ के एसडीएम रहे मेरठ अरुण गोंड को इटावा का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। संभल में एडीएम रहे कमलेश अवस्थी को आजमगढ़ का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ के सिटी...
सुप्रीम कोर्ट : BJP के पूर्व विधायक अशोक चंदेल की उम्रकैद की सजा रहेगी बरकरार

सुप्रीम कोर्ट : BJP के पूर्व विधायक अशोक चंदेल की उम्रकैद की सजा रहेगी बरकरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 5 लोगों की सामूहिक हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपील पर आज अपना फैसला सुनाया। मामले में हाईकोर्ट द्वारा पूर्व विधायक अशोक चंदेल समेत सभी 9 दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। दरअसल, 26 जनवरी 1997 को देर शाम हमीरपुर में भरे बाजार में भाजपा नेता राजीव शुक्ला के दो सगे भाइयों राकेश शुक्ला और राजेश शुक्ला और भतीज अंबुज उर्फ गुड्डा तथा निजी सुरक्षाकर्मी वेदनायक, श्रीकांत पांडे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई मुहर घटना के बाद अधिवक्ता राजीव शुक्ला की ओर से पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था। वादी एवं अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। 22 साल बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद तत्कालीन भाजपा व...
बांदा : घर से स्कूल गए बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा : घर से स्कूल गए बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से स्कूल गया 8 साल का मासूम बच्चा लापता हो गया। इसके बाद उसका शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला है। मामले में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इससे आशंका है कि बच्चे की हत्या की गई है। सूचना पर सीओ बबेरू और बिसंडा प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि बिसंडी गांव के रहने वाले अजय सिंह का 8 साल का बेटा शिवदर्शन गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। कुल गुरुवार को घर से स्कूल के लिए निकला था। फिर घर नहीं लौटा। परिवारके लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।...
बांदा में 59 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे, जल्द होगा एक्शन

बांदा में 59 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे, जल्द होगा एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शासन के आदेश पर मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो गया है। बताते हैं कि जिले में सिर्फ 25 मदरसे मान्यता प्राप्त मिले हैं। बाकी 59 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं। बिना मान्यता वाले मदरसों का संचालन कैसे और किस तरह की फंडिग से हो रहा है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि आम लोगों द्वारा इसकी फंडिंग हो रही है। जिला प्रशासन ने ऐसे मदरसों की लिस्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। अब गैरमान्यता वाले मदरसों के खिलाफ जल्द एक्शन लिया जा सकता है। बांदा सदर में सबसे ज्यादा समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह का कहना है कि बांदा सदर में सर्वाधिक 19, बबेरू में 12, पैलानी में 11 और अतर्रा व नरैनी में 8-8 मदरसे बिना मान्यता के चलते हुए मिले हैं। इसकी सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। कहा कि इनमें से ज्यादातर मदरसों में भवन और शिक्षक मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। इनकी फंडिंग आम लोगों ...
बाहुबली धनंजय सिंह की लक्ष्मीकांत बाजपेई और मंत्री दयाशंकर से मुलाकात, सियासी गलियारें में चर्चाएं गरम

बाहुबली धनंजय सिंह की लक्ष्मीकांत बाजपेई और मंत्री दयाशंकर से मुलाकात, सियासी गलियारें में चर्चाएं गरम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ : आज गुरुवार को बाहुबली धनंजय सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेई भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बाजपेई और मंत्री दयाशंकर दोनों ही 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य थे। यही वजह है कि आज इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि धनंजय की जल्द ही भाजपा में इंट्री हो सकती है। कयासबाजी तेज हो गई है। नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट तेज इस मुलाकात से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। धनंजय काफी समय तक बसपा से जुड़े रहे हैं। वह जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं। आज इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश में नए सियासी समीकरणों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। आने वाले 2024 के चुनावों से पहले कई बदलाव सामन...
हद कर दी : बेटी के हाथों उसकी शिक्षिका को भेजा Love Letter, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

हद कर दी : बेटी के हाथों उसकी शिक्षिका को भेजा Love Letter, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकार कानून का राज कायम करने में जुटी है। वहीं कुछ सिरफिरे ऐसे भी हैं जो कानून की भाषा बिना डंडे के समझने को तैयार नहीं हैं। अभी फतेहपुर में एक दरोगा का मोबाइल नंबर अपनी पूर्व प्रेमिका की अश्लील फोटो पर लिखकर सिरफिर ने वायरल कर दिया था। यह चर्चा अभी रुकी नहीं थी कि आज बांदा जिले में एक सिरफिरे ने अपनी बेटी के हाथों उसी की शिक्षिका को प्रेमपत्र (Love Letter) भिजवा दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब वह जेल की रोटियां तोड़ेगा। प्रकरण की पूरे जिले में चर्चा हो रही है, जो भी इसे सुन रहा है वही स्तब्ध है। लोग निंदा कर रहे हैं। कानपुर की रहने वाली हैं पीड़ित शिक्षिका शिक्षिका का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है जो पहले से उन्हें परेशान कर रहा था। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए ...
UP Cabinet : लखनऊ-कानपुर-नोएडा और वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी अब कमिश्नर प्रणाली..

UP Cabinet : लखनऊ-कानपुर-नोएडा और वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी अब कमिश्नर प्रणाली..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट की एक जरूरी बैठक आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट मीटिंग में कई अहम और खास फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि अब राजधानी लखनऊ, कानपुर, नोएडा और वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी। अबतक शहरी क्षेत्रों में यह प्रणाली लागू थी। बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक ही होंगे महानिदेशक पूरा लखनऊ पुलिस कमिश्नर के अधीन होगा। साथ ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक ही महानिदेशक होंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना निवेश प्रोत्साहन नीति को भी मंजूरी दे दी है। इन 22 प्रस्तावों को पर लगी उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मुहर - कैबिनेट ने आज वाराणसी में पीपीपी मोड पर एकीकृत मंडल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया। स...