Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : 6 जिलों के DM बदले, वाराणसी-बांदा व संभल में नए जिलाधिकारी

Lucknow : DM changed in 6 districts including Varanasi-Banda in UP
एस राजलिंगम।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 6 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम को वाराणसी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी गिनती तेज तर्रात अधिकारियों में होती है। इससे पहले वह कई जिलों में सीडीओ भी रह चुके हैं। वहीं दीपा रंजन को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

बांदा डीएम फिलहाल वेटिंग लिस्ट में..

मनोज कुमार को बदायूं का डीएम, रमेश रंजन को कुशीनगर और अर्चना वर्मा को हाथरस का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बांदा के डीएम अनुराग पटेल को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। शुक्रवार देर रात हुए तबादलों से खलबली सी मच गई है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, पढ़िए ! पूरी लिस्ट..

बताते चलें कि आज ही सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें मेरठ, अलीगढ़, संभल और कई जिलों के अधिकारियों को बदला गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभारी से चार्ज लेने के आदेश दिए गए हैं। चर्चा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : BJP के पूर्व विधायक अशोक चंदेल की उम्रकैद की सजा रहेगी बरकरार