Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में डबल मर्डर : गोली लगने से दो की मौत- दो घायल, एक अभियुक्त को भी लगी पुलिस की गोली

Double Murder in Banda : Two killed - two injured, one accused also injured by police bullets

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीती रात एक दुस्साहसिक वारदात में डबल मर्डर हो गया। एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद उस समय हुआ एक पक्ष के लोग शराब के नशे में दूसरे के घर में घुसे। वहां की महिला को पकड़कर उससे मनमानी करना का प्रयास किया। विरोध पर गोलियां चलाईं। इससे गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशों पर बिना देर किए तलाशी अभियान चलाकर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली

अभियुक्त के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे भी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर कार्रवाई में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन रात में ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी के सब इंस्पेक्टर मयंक सिंह चंदेल की टीम को भी लगाया।

Double Murder in Banda : Two killed - two injured, one accused also injured by police bullets

बताया जाता है कि बीती रात करीब 10 बजे जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अमरैइया पुरवा गांव में रात लगभग सवा 10 बजे गांव के ही रामभजन यादव आदि ने दूसरे पक्ष के शारदा यादव के घर में घुसककर महिला को पकड़ लिया। महिला किसी तरह वहां से बचकर भागी। परिवार के लोगों को पता चला तो विवाद होने लगा।

ये भी पढ़ें : UP : 6 जिलों के DM बदले, वाराणसी-बांदा व संभल में नए जिलाधिकारी

बताते हैं कि फिर अभियुक्त रामभजन यादव आदि ने नशे में धुत्त होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से विपक्षियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे परिवार के ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पाकर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार भी कर दिया है। बताते हैं अभियुक्त के पैर में पुलिस की गोली लगी है। मृतकों की पहचान शारदा प्रसाद यादव (50) छोटे लाल यादव (55) निवासी बेर्राव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अवधेश यादव (21) पुत्र विजय बहादुर तथा करण यादव (30) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : घर से स्कूल गए बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका