सिपाही को रंगरलियां पड़ीं भारी, भीड़ ने नग्न हालत में पकड़कर धुना, प्रेमिका..
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सिपाही को प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाना भारी पड़ गया। भीड़ ने उसे रंगे हाथ नग्न हालत में पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इसका वीडियो भी बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पूरे महकमे में खलबली मची है।
हमीरपुर के सुमेरपुर का है पूरा मामला
बताया जाता है कि सुमेरपुर थाने में कई साल से तैनात जौनपुर के रहने वाले एक सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की एक युवती से प्रेम संबंध हैं। बताते हैं कि सिपाही अक्सर कांशीराम कालोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने जाता था। वहां घंटों रुकता था। दोनों की इस हरकत से पड़ोसियों को काफी ऐतराज था।
ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर
बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी सिपाही पल्सर से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। वहा...

