Accident : पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, 3 दोस्तों की मौत, दो बाल-बाल बचे
समरनीति न्यूज, हरदोई : जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ रोड पर आज मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 10 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटी। कार में 5 दोस्त सवार थे। दो युवकों को शीशा तोड़कर बचा लिया गया। वहीं तीन की मौत हो गई। बताते हैं कि सभी दोस्त एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
शादी में जा रहे थे सभी दोस्त
बताया जाता है कि अमानतुल्लाह (30), किसान टोला के बिलाल (28) मंडई के आरिफ (28), छोटा चौराहा के अम्मार (25), सनई गांव के अजीज (24) तिलकखेड़ा के तालिब (25) आपस में दोस्त हैं।
ये भी पढ़ें : Bollywood : अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में..
आज ये सभी कस्बे के बसअड्डा के पास रहने वाले दोस्त सुहैल की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बारात को उन्नाव के बांगरमऊ जाना था। रास्ते में उनकी कार कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ ...
