देखें Photos : गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे में 141 से ज्यादा लोगों की मौत, कंपनी पर गैरइरादतन हत्या का केस
समरनीति न्यूज, डेस्क : गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को एक बड़ा हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के अचानक टूटने से सैकड़ों लोग नदी में गिर गए। वहां चीख पुकार मच गई।
मैनेजमेंट कंपनी पर कार्रवाई शुरू
उधर, सुबह तक खबरें आ रही हैं कि इस हादसे में 141 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख
गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा का कहना है कि हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। 70 घायलों को अबतक बाहर निकाला जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।
बाकी लोगों को नदी से बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस पुल को लगभग 5 दिन ...

