Hate Speech : आजम खां की विधायकी गई, रामपुर सीट रिक्त घोषित
आशा सिंह, लखनऊ : Hate Speech Azam Khan भड़काऊ और नफरती भाषण देने के मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी भी आज खत्म हो गई। आजम की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। दरअसल, रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को आजम खां को भड़काऊ भाषण मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
गुरुवार को कोर्ट ने दी थी 3 साल की सजा
गुरुवार को सजा के बाद आज शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में आजम खां की सदस्यता समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही रामपुर विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। विधानसभा सचिवालय की ओर से रामपुर सीट के रिक्त होने की घोषणा से संबंधित सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग की ओर से सीट पर उप चुनाव की घोषणा किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
7 अप्रैल 2019 में दिया था भड़काऊ भाषण
दरअसल, 7 अप्रैल 2019 को अपने चुनाव ...


