राह ताकती रही बांदा शहर की जनता, न विधायक मिले न सांसद, मंत्री भी..
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : दीपावली का पांच दिवसीय पावन त्यौहार बीत रहा है। आज गोबर्धन पूजा है तो कल भईया दूज। दीयों के इस पवित्र त्यौहार के अवसर पर बुंदेलखंड के बांदा में हर ओर रोशनी छाई है। वहीं दूसरी ओर यहां के नेताओं का हाल यह है कि इस शुभ अवसर पर जनता से दूरी सी बनाते नजर आए। जनता राह ताकती रही, लेकिन न विधायक मिले और न सांसद। ऐसा ही कुछ हाल मंत्री जी का भी रहा। यह हाल तब है जब बीजेपी पार्टी हाईकमान निकाय चुनावों को लेकर कमर कस चुका है। तैयारियों जोरों पर हैं।
सदर विधायक के शहर कार्यालय पर सन्नाटा
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के डीएम कालोनी रोड पर स्थित आवास एवं कार्यालय पर सन्नाटा जैसा पसरा रहा। यहां दीपावली पर चहल-पहल कई दिन पहले से दिखने लगती है। रौनक छाई रहती है।
भीड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं नजर आया। शहर की आम जनता को नेता जी के दर्शन तक नहीं हुए। आवास के दरवाजे भ...

