Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, अग्निशमन की गाड़ी मौके पर..

Kanpur fire broke out in basement of apartment, fire brigade reached spot

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लग गई। समय रहते लोगों ने देख लिया। इस कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मामला चमनगंज के भन्नापुरवा में मंगलवार दोपहर का है। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग ने आग को फैलने से रोक लिया।

अग्निशमन कर्मियों ने आग फैलने से रोकी

वहां स्थित एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। बाद में वहां धुआं फैलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने 112 पर काल करके इसकी जानकारी पुलिस को दी। तबतक आग भी लग गई। लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकलकर्मी गाड़ी लेकर वहां पहुंचे।

बेसमेंट में खड़ी थीं कई बाइकें और कारें भी

करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि बेसमेंट में रोशनी और वेंटिलेशन की दिक्कत थी। इसलिए वहां धुंआ भर गया। कहा कि आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। बताते हैं कि बेसमेंट में ही कार और दो पहिया गाड़ियां खड़ी थीं। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो बडा़ हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : यूपी में आज कितनी देर रहेगा सूर्य ग्रहण, पढ़िए ! पूरी खबर