प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से हुई जगमग, PM मोदी ने दी CM योगी को शुभकामनाएं
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से आज जगमगा उठी। प्राचीन नगरी अयोध्या की यह खास उपलब्धि वैश्विक रिकॉर्ड सूची यानी गिनीज बुक में दर्ज हो गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने पूरे आयोजन की रौनक बढ़ा दी। चारों ओर जय श्रीराम के विजयश्री के नारों की गूंज से भक्तिमय माहौल नजर आता रहा।
गिनीज बुक आफ रिकार्ड में उपलब्धि दर्ज
इस कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों और छात्रों की अहम भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का कार्य 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ 1-1 कर 15.76 लाख दीप जलाकर शुरु हुआ।
आज अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से इसका प्रमाण पत्र भी दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रमाणपत्र को मंच पर अपने हाथों से ऊपर उठाकर मानो पूरी अयोध्यन...

