Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : 5 लड़कियों की डूबने से मौत, 1 की तलाश में जुटी पुलिस

UP : Major accident in Sultanpur, 5 girls drowned 4 bodies found

समरनीति न्यूज, सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी दुखद घटना सामने आई। जिले के जयसिंहपुर के पेमापुर में गांव के पास से गुजरी कूरेभार ड्रेन में पांच किशोर उम्र की लड़कियां नहाते समय डूब गईं। ग्रामीणों ने इनमें से चार के शव बरामद किए हैं। वहीं एक की तलाश जारी है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

एक लड़की के शव की तलाश में जुटी पुलिस

बताते हैं कि मृतकों की पहचान आशमीन (15), आशिया (15), नन्दिनी (14), अनजान (13) के रूप में हुई है। वहीं गोताखोर खुशी (13) की तलाश में जुटे हैं। एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रहे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लड़कियों के शवों को तलाश कराई। पुलिस का कहना है कि सभी लड़कियां नट बिरादरी की हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ 5 परिवारों में कोहराम सा मच गया। वहीं पुलिस का कहना है कि लापता किशोरी की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : BigNews : भीषण हादसे में UP के 15 लोगों की मौत, 40 घायल