Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP : भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत, CM Yogi ने शोक जताया

Fierce accident in Lakhimpur Kheri, 4 including innocent died

समरनीति न्यूज, लखनऊ : संगम नगरी प्रयागराज शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर हंडिया-उतरांव के बीच आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। करीब 7 बजे हुए इस हादसे में 4 महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है। बताते हैं कि मृतक एक ही परिवार से थे। सभी प्रयागराज के सोरांव शिवगढ़ सराय लाल से विंध्यांचल के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

आज सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा

सुबह करीब 7 बजे उनकी टवेरा गाड़ी तेज रफ्तार में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई हैं। सभी शवों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने उच्चाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतों परिजनों बेहाल हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, देखें खूबसूरत फोटोज..