Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में राज्यपाल ने किया नमो वन का लोकार्पण, कहा-शहरों की सेहत के लिए वन जरूरी

Governor inaugurated Namo forest in Kanpur, said - forest is necessary for health of cities

वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर में नमो वन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहरों की सेहत के लिए वन बेहद जरूरी हैं। हमें प्रकृति को बचाना होगा। प्रकृति को बचाने के लिए गंदगी फैलने से रोकने के साथ नियमों का पालन करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि नियमों में हमें पानी बचाना है, गंदगी को रोकना है। साथ ही पौधे लगाना है।

विजयनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में नमो वन का लोकार्पण

आज रविवार को विजय नगर स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रेन पार्क में बने नमो वन का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक समारोह में लोकार्पण किया। यह पार्क प्रदेश का पहला ऐसा पार्क है जो मियावाकी पद्वति से बनकर तैयार हुआ है।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, देखें खूबसूरत फोटोज.. 

राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि सबसे बड़ी छठ पूजा का अंतिम दिन है। नदी के घाट पर जल के बीच पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर पानी नहीं होता, तो पूजा कैसा हो पाती। इसलिए प्रकृति को बचाना होगा।

..तो 25 साल बाद पिघल जाएगा हिमालय का सारा बर्फ

कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसी स्थिति में वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो 25 साल बाद हिमालय पिघलकर खत्म हो जाए। कहा कि इसे बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कानपुर देहात के सासंद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडे, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त डा. राजशेखर तथा नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से हुई जगमग, PM मोदी ने दी CM योगी को शुभकामनाएं