Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : अभियान चलाकर छूटे नाम जुड़वाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद

Virtual dialogue of BJP State President Bhupendra Chaudhary and General Secretary Dharampal Singh with office bearers

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Urban Body Elections उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त ढंग से तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया।

31 अक्टूबर को वार्ड स्तर पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी

कहा कि पार्टी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वार्ड स्तर पर कार्यक्रम करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग चुनाव में जीत के संकल्प के साथ तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि हमारी मेहनत और तैयारियां हमें जरूर जीत दिलाएगी।

मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी जोर

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में जो नाम छूट गए हैं, उनको जुड़वाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि जिन मतदाओं के नाम अभी सूची में शामिल नहीं हुए हैं। उनके नामों को दर्ज कराया जाए। संगठन महामंत्री ने निकाय चुनाव में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करने को कहा।

ये भी पढ़ें : Hate Speech : आजम खां की विधायकी गई, रामपुर सीट रिक्त घोषित