Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शरारती तत्वों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पोता काला रंग, कांग्रेसियों में उबाल

In Banda, mischievous elements painted  grandson black on the statue of former PM Indira Gandhi, Congressmen boiled

समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस के मौके पर आज कुछ शरारती तत्वों ने उनकी प्रतिमा पर कालिख पोत दी। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया। सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, दोषियों पर होगा एक्शन

दरअसल, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, राजेश गुप्ता, लालबाबू, इरफान ने आज दोपहर लगभग 3 बजे अमर टाकीज चौराहे पर इंदिरा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें : बांदा में भागवत प्रसाद कैंपस में डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप में भिड़ीं टीमें, बेटियां भी अव्वल.. 

प्रतिमा पर तारकोल से चेहरा खराब किया मिला। इससे कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पार्क में जगह-जगह गंदगी है और चबूतरा भी टूटा मिला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। उधर, मामले की जानकारी पर सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा : महिला शिक्षक संघ पदाधिकारियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा