Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं

Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दो दिन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचीं। यहां निगोहां के लालपुर गांव में वह आंगनबाड़ी बच्चों और महिलाओं से मिलीं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले दो दिन लखनऊ में ही रुकेंगी। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली हैं। बताते हैं कि लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के पोषण आहार के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए बातचीत की। आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 11 बच्चे आए हुए थे। बच्चे क्या खाते हैं और कितना पोषण लेते हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने सारी बातें जानी। आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए कई गावों के लोगों की भारी भीड़ वहां जुटी रही। दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2016 में यूनिसेफ के नए गुडविल एंबेसडर के रूप में चुनी गईं हैं। इसी सिलसिले में वह...
बांदा : ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

बांदा : ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : छेड़खानी के आरोप में पिटाई के बाद से लापता एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताते हैं कि ठेकेदार पैरों से दिव्यांग भी था। परिवार के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि बांदा जिले के बिसंडा कस्बे के ग्राम बनईपुर के रहने वाले देवराज बेटा दिव्यांग सुशील (24) दिल्ली में मकान बनवाने की ठेकेदारी करता है। चार महीने पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। वह घर से दुकान में सोने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई मृतक के भाई आशाराम का कहना है कि रात में गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग उनके भाई के खिलाफ लड़की से छेड़खानी का उलाहना देने आए थे। इसके बाद उनके भाई का शव लटकता हुआ मिला है। मां राजाबाई बेटे का शव देखकर बदहवास सी हो गईं। थाना प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल म...
UP : ट्रेन बजाती रही हार्न, ट्रैक पर चलता रहा इंजीनियरिंग छात्र, उड़ गए चीथड़े

UP : ट्रेन बजाती रही हार्न, ट्रैक पर चलता रहा इंजीनियरिंग छात्र, उड़ गए चीथड़े

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक छोटी सी लापरवाही किस तरह जानलेवा हो जाती है, इसका जीता-जागता उदाहरण आज कानपुर में देखने को मिला। ट्रैन हार्न बजाती रही, वहीं पटरी पर इंजीनियरिंग का छात्र कानों में ईयर फोन लगाकर चलता रहा। कुछ ही देर में ट्रेन की चपेट में आकर उसके चीथड़े उड़ गए। वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के शव की पहचान कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बिठूर के इंजीनियरिंग कालेज का छात्र था मृतक मरने वाला छात्र बिठूर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना में बीटेक में दूसरे साल की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह हास्टल से बाल कटवाने के लिए जा रहा था। उसे मंधना चौराहे पर स्थित एक सैलून की दुकान पर जाना था। इसी बीच छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ...
Banda News : डीएम अनुराग पटेल को भावभीनी विदाई

Banda News : डीएम अनुराग पटेल को भावभीनी विदाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित उद्यान पार्क में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी अनुराग पटेल को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री पटेल ने कहा कि यह जिला मेरे लिए घर था, घर की जिम्मेदारी बड़ी आत्मनिष्ठा और ईमानदारी के तहत निभाई है। यह भी कहा कि वह सभी अधिकारियों से अपेक्षा करेंगे कि उनके दिखाए रास्ते पर चले और अच्छा कार्य करें। कहा, अच्छे काम के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि अच्छा काम करने के लिए पद, पैसा और प्रतिष्ठा की जरूरत कतई नहीं होती। बस सकारात्मक सोच की जरूरी होती है। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने डीएम श्री पटेल को फूल-मालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर पांडे, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी ...
Banda : सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ा

Banda : सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीछा करते हुए डंपर चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे के बाद भागते समय डंपर की टक्कर से एक ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक अस्पताल में भर्ती है। भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में हादसा बताया जाता है कि मटौंध थाना और भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दुरेड़ी गांव के पास रविवार को रामसखी (45) पत्नी विजय अहिरवार घर के बाहर सड़क पार कर रहीं थीं। ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे चालक छोटे तिवारी (42) भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए...
UP : गोला उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

UP : गोला उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Gola Lakhimpur Kheeri Assembly By-poll Results 2022 : लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। इस सीट से समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है। अंतिम राउंड में मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने 34298 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। भाजपा के अमन गिरी ने सपा को भारी अंतर से हराया भाजपा के अमन गिरि को 124810 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90512 वोट मिले। बताते हैं कि शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने लगातार बढ़त बनाए रखी। 25 राउंड पूरा होने के बाद सपा प्रत्याशी ने बड़ा अंतर हासिल कर लिया। काउंटिंग के समय लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय पुलिस भी मौजूद रही। इस सीट पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे ...
नई DM दीपा रंजन, बैलगाड़ी यात्रा से आईं थीं चर्चा में..! पढ़िए पूरी खबर

नई DM दीपा रंजन, बैलगाड़ी यात्रा से आईं थीं चर्चा में..! पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दिन पहले शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए जिलाधिकारियों को बदला है। इनमें बांदा और बदायूं के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आईएएस अधिकारी दीपा रंजन अब बांदा की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। वहां उनका कार्यकाल अच्छे कार्यों को लेकर काफी चर्चा में रहा। हालांकि, बांदा में डीएम अनुराग पटेल का भी कार्यकाल अच्छा रहा। बैलगाड़ी से निरीक्षण के बाद आई थीं चर्चा में दरअसल, बांदा की नई डीएम दीपा रंजन की बात करें तो 25 जून 2021 को बदायूं में जिलाधिकारी रहते हुए वह उस समय चर्चा में आईं थीं जब बैलगाड़ी पर बैठकर बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया था। वहां के हालात देखे थे। पूरे प्रदेश में उनकी चर्चा हुई थी। डीएम दीपा रंजन के पति रमेश रंजन भी जिलाधिकारी है। ये भी पढ़ें : ..जब DM बैलगाड़ी पर बैठ पहुंचीं गांव, सभी रह गए दंग, पढ़िए पूरी खबर.. वह अबतक हाथरस के डीएम थे। अब उन...
UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे

UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : By Election In Rampur and Mainpuri : चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर की खाली हुईं लोकसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस संबंध में प्रेसनोट जारी करते हुए जानकारी दी है। आयोग ने उप चुनाव को लेकर नोटिफिरेशन जारी किया है। इसके साथ ही चुनावों की तिथि घोषित हो गई है। आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना उसके अनुसार 5 दिसंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होगा। फिर 8 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। वहीं रामपुर की सीट आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हो गई है। दोनों सीटों पर सपा के इन नेताओं को भारी मतों से जीत हुई थी। ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : BJP के पूर्व विधायक अशोक चंदेल की उम्रकैद की सजा रहेगी बरकरार...
बांदा में कैबिनेट मंत्री बोले- हर क्षेत्र में कृषि से ही आत्म निर्भरता संभव

बांदा में कैबिनेट मंत्री बोले- हर क्षेत्र में कृषि से ही आत्म निर्भरता संभव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज बांदा में रहे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री शाही शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री शाही ने कहा कि हम कृषि क्षेत्र में हम लगातार प्रगति कर रहे हैं। किसानों को प्रोत्साहित करने की दी सलाह उन्होंने बड़ी बात कही। कहा कि कृषि से ही हर क्षेत्र में आत्म निर्भरता आ सकती है। कई फसलों में हमारा आयात घटा है। कहा कि बुंदेलखंड की बात करें तो यहां दलहन और तिलहन की उन्नत किस्मों से उपज को बढ़ा सकते हैं। कहा कि बुंदेलखंड में खेत-तालाब योजना किसानों को लाभ पहुंचा रही है। ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे कहा की विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में केले की खे...
बांदा : पूर्व तिंदवारी विधायक ने कराया हवन-भंडारा

बांदा : पूर्व तिंदवारी विधायक ने कराया हवन-भंडारा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्ध बाबा स्थान यमुना किनारे बेंदा घाट पर तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही सीमावर्ती जिला फतेहपुर के लोग भी शामिल होने आए। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्र, जयराम सिंह बछेउरा, शानू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। मुख्य पुजारी स्वामी बजरंगा महाराज ने सर्वकार्यक्रम संपन्न कराए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता दलपत सिंह ने लोगों का स्वागत किया। ये भी पढ़ें : UP : 6 जिलों के DM बदले, वाराणसी-बांदा व संभल में नए जिलाधिकारी...