Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP : गोला उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

UP : BJP waved victory in by-election in Gola assembly seat

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Gola Lakhimpur Kheeri Assembly By-poll Results 2022 : लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। इस सीट से समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है। अंतिम राउंड में मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने 34298 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है।

भाजपा के अमन गिरी ने सपा को भारी अंतर से हराया

भाजपा के अमन गिरि को 124810 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90512 वोट मिले। बताते हैं कि शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने लगातार बढ़त बनाए रखी। 25 राउंड पूरा होने के बाद सपा प्रत्याशी ने बड़ा अंतर हासिल कर लिया। काउंटिंग के समय लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय पुलिस भी मौजूद रही। इस सीट पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था।

ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे