Update Kanpur : टाॅय ट्रेन बनी काल, चिड़िया घर में शिक्षिका की कटकर मौत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Kanpur Zoo Toy Train Accident कानपुर चिड़ियाघर (जू) में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक शिक्षिका की टाॅय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 40 साल की शिक्षिका अंजू शर्मा अपने पति सुबोध शर्मा, बेटे अविरल और अदिति के साथ कानपुर चिड़ियाघर घूमने गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। बताते हैं कि शिक्षिका ट्रेन से गिरीं और फिर कटकर उनकी मौत हो गई। शिक्षिका को हैलट अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते रहे। बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर अन्य लोगों की आंखें भी नम नजर आईं।
पति और बेटों के साथ जू घूमने गईं थीं शिक्षिका
जानकारी के अनुसार शिक्षिका अंजू रामादेवी में रहती थीं। वह प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। आज शनिवार को कानपुर जू यानी चिड़ियाघर में अपने पति व दो बेटों क...

