Lucknow : डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का मामला
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। करीब ढाई करोड़ के गबन के मामले में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार देर रात डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया। दिनभर इसकी चर्चाएं होती रहीं। बताते चलें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।
बिजनौर में तैनाती के दौरान की थी गड़बड़ी
वर्तमान में मुन्नी लखनऊ वाणिज्य कर मुख्यालय में हाईकोर्ट का कामकाज देख रहे थे। बताया जा रहा है कि मुन्नी लाल ने बिजनौर में वर्ष 2005 में तैनाती के समय राज्य जीएसटी में गड़बड़ी की थी। इतना ही नहीं आर्थिक अपराध अनुसंधा...



