Wednesday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा सदर से प्रचार में उतरीं पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी पति प्रकाश के लिए मांगे वोट

बांदा सदर से प्रचार में उतरीं पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी पति प्रकाश के लिए मांगे वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज भी अपना जनसंपर्क जारी रखा। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क किया। उधर, बांदा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी भी प्रचार को उतरीं। उन्होंने अपने सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री द्विवेदी के लिए वोट मांगे। कई गांवों का दौरा किया और लोगों से अपील की, कि उनके पति को जीताकर भाजपा को मजबूत करें। अपने समर्थकों के साथ बांदा शहर के मोहल्ला क्योटरा, मुक्तिधाम, शंभूनगर, जेलरोड तथा स्वराज कालोनी में डोर टू डोर कैंपेन किया। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए लोगों से अपील की। ये भी पढ़ें : Night Curfew : यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय अब बदला, पढ़िए पूरी खबर  लोगों से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता करते हुए एक भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त, बिना पक्षपात, भेदभाव रहित और प्रदेश को...
यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 39.07%, मुरादाबाद-अमरोहा में सबसे ज्यादा..

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 39.07%, मुरादाबाद-अमरोहा में सबसे ज्यादा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनावों के दूसरे चरण में आज बंपर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक यूपी के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 39 % मतदान हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा अमरोहा और मुरादाबाद जिलों में वोटिंग हुई है। मुरादाबाद में दोपहर 1 बजे तक 42.28 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं अमरोहा में 40.90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। इन 9 जिलों में चल रहा है मतदान वोटरों का उत्साह देखने बन रहा है। बताते चलें कि यूपी में आज दूसरे चरण के चुनाव में बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, बदायूं, शहाजहांपुर और रामपुर में वोटिंग चल रही है। ये भी पढ़ें : Breaking : सीतापुर में दर्दनाक हादसा, कार-बोलेरो की टक्कर में मां-बेटी और भतीजे समेत 4 लोगों की मौत आज के चुनाव में योगी सरकार के तीन मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। इनमें एक सुरेश खन्ना, ...
यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत वोटिंग

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत वोटिंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। ठंड और कोहरे के बावजूद पश्चिमी यूपी के दो जिलों समेत रुहेलखंड के 7 जिलों में मतदाताओं का जोश देखने को मिला। सभी ने अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। दूसरे चरण में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में सुबह 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है। इस दौरान सुबह से ही वोटर लाइन में लगे दिखाई दिए। बताते चलें कि आज 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। कुल 586 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इसमें 69 महिला उम्मीदवार है...
Night Curfew : यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय अब बदला, पढ़िए पूरी खबर

Night Curfew : यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय अब बदला, पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर धीमा पड़ चुकी है। ऐसे में अब शासन ने प्रतिबंधों पर ढील देना शुरू कर दिया। सोमवार से जहां सभी स्कूल खोले जाने हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों को पूरे स्टाफ के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अब नाइट कर्फ्यू का समय भी बदल दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के समय में फेरबदल किया गया है। अब रात और सुबह का समय बदल दिया गया है। 2 घंटे कम किया गया है नाइट कर्फ्यू का समय उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को प्रदेश में कोरोना नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव की जानकारी दी है। बताया कि अब यूपी में कोरोना नाइट कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा। पहले नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू था। नाइट कर्फ्यू का समय 2 घंटे घटा दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव के बीच बुंदलेखंड में क...
Breaking : बांदा में दो सगे भाइयों की हादसे में मौत से कोहराम, एक दिन पहले की बहन की शादी..

Breaking : बांदा में दो सगे भाइयों की हादसे में मौत से कोहराम, एक दिन पहले की बहन की शादी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घर के दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले ही दोनों ने अपनी बहन की शादी कर उसे विदा किया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव के रहने वाले श्यामलाल के बेटे सुभाषचंद्र (34) अपने छोटे बाई शोभाशरण (28) के साथ शनिवार शाम बहन की शादी के बाद बचा सामान वापस करने गांव से बबेरू गए थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों पर बज्रपात हुआ। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी का बचा सामान वापस कर लौट रहे थे दोनों वहां से लौटकर दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कमासिन रोड स्थित आश्रम पद्धति स्कूल के पास वहां खड़े ट्रक में पीछे से ज...
यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह

यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Election 2022 उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल मैदान में उतर चुके हैं। पहले चरण के मतदान के बाद तो प्रचार-प्रसार और तेज करते हुए सभी दलों ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं हर कोई वोटर के मिजाज को भांपने में लगा है, जो आसान नहीं है। इसी बीच एक बात खुलकर सामने आ रही है। इस बार बुंदेलखंड का मुसलमान वोटर बहुजन समाज पार्टी से ठिठका चुका है। इसकी वजह पार्टी की वह छवि है, जिसमें उसे बीजेपी की B-टीम माना जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया और आम चर्चा में यह बात काफी जोर पकड़ चुकी है कि मायावती और उनकी पार्टी बीजेपी की B-टीम बन चुकी है। इस फैक्टर ने चुनाव की पूरी गणित बदल दी है। चुनाव से पहले से लोगों के बीच इसपर चर्चा ऐसा नहीं कि यह चर्चा चंद रोज की बात है, बल्कि चुनावों से महीनों पहले से बसपा को लेकर यह B-टीम वाली बात चलती रही है। अ...
लखनऊ : प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान, इस जिले के रहने वाले थे दोनों

लखनऊ : प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान, इस जिले के रहने वाले थे दोनों

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विभूति खंड में एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते रेल के आगे कूदकर जान दे दी। बाद में दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। मोबाइल फोन से दोनों की पहचान हो सकी। पुलिस का कहना है कि दोनों बहराइच जिले के ग्राम उदलपुरवा विशेश्वरगंज के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना भेजी है। एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान संतोष और नंदिनी के रूप में की गई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमुप्रसंग चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन भी लखनऊ पहुंच गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शादीशुदा था युवक, युवती की तय हो चुकी थी शादी फिर भी परिजनों द्वारा उनकी शादी नहीं कराई जा रही थी। परिवार के दवाब में संतोष शादी कर चुका था। उसके एक 4 महीने की बेटी भई है। वहीं नंदिनी की शादी तय हुई है। मई में उसक...
यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में सोमवार को 9 जिलों की 55 सीटों पर 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में सोमवार को 9 जिलों की 55 सीटों पर 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान है। इस दौरान 9 जिलों की 55 विधानसभाओं में दो करोड़ दो लाख से ज्यादा अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होने के बाद शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएएसी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। इन जिलों में होगा मतदान दूसरे चरण में यूपी के बिजनौर, बदायूं, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा व बरेली समेत शाहजहांपुर जिले में वोटिंग होगी। वहां सुरक्षा के सभी जरूरी उपाए किए गए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच.. इस चरण में 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से एक करोड़ आठ ल...
बांदा में सदर से बीजेपी में शामिल हुए दूसरे दलों के कार्यकर्ता

बांदा में सदर से बीजेपी में शामिल हुए दूसरे दलों के कार्यकर्ता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विधानसभा चुनाव 2022 काफी रौचक होता जा रहा है। बीते दिवस कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को समर्थन देने की बात कही। विधायक ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही धन्यवाद भी दिया। इन सभी ने सदर विधायक के खुरहंड स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी सदस्यता ग्रहण की। इस बात की जानकारी सदर विधायक प्रत्याशी श्री द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने दी। उन्होंने बताया कि सदर विधायक द्विवेदी का जनसंपर्क अभियान भी शहर और गांवों में चल रहा है। विधायक और उनके समर्थक लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बताकर पार्टी की जिताने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा, पुष्कर द्विवेदी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर ब...
Covid19 : बांदा में कोरोना से एक और मौत, अबतक 3 लोग गवां चुके हैं जान

Covid19 : बांदा में कोरोना से एक और मौत, अबतक 3 लोग गवां चुके हैं जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना की तीसरी लहर धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन थमी नहीं है। मेडिकल कालेज के ओमिक्रोन वार्ड के आईसीयू में इलाज के दौरान कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई। इस तरह अब तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की बांदा में संख्या 3 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत कराया है। शहर के खुटला की महिला गंभीर बीमारी से भी थीं पीड़ित बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले में रहने वाली एक 75 साल की महिला को बीती 4 फरवरी को हाईपर टेंशन व दिमागी नस से संबंधित समस्या के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच.. 7 फरवरी को आरटीपीसीआर जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव ...