Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत वोटिंग

Second phase of UP elections 2022 : 9.45 percent voting till 9 pm

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। ठंड और कोहरे के बावजूद पश्चिमी यूपी के दो जिलों समेत रुहेलखंड के 7 जिलों में मतदाताओं का जोश देखने को मिला। सभी ने अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।

Second phase of UP elections 2022 : 9.45 percent voting till 9 pm

दूसरे चरण में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में सुबह 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है। इस दौरान सुबह से ही वोटर लाइन में लगे दिखाई दिए। बताते चलें कि आज 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं। कुल 586 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इसमें 69 महिला उम्मीदवार हैं।

पढ़िए-7 बजे से 9 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह 

जिले के नाम – मतदान का प्रतिशत  

  • बिजनौर 10.01
  • अमरोहा 10.83
  • मुरादाबाद 10.03
  • सहारनपुर 9.77
  • संभल 10.78
  • रामपुर 8.37
  • बदायूं 9.14
  • बरेली 8.36
  • शाहजहांपुर 9.18

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में सोमवार को 9 जिलों की 55 सीटों पर 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट