Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सदर से बीजेपी में शामिल हुए दूसरे दलों के कार्यकर्ता

People of many political parties join BJP in support of BJP MLA in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विधानसभा चुनाव 2022 काफी रौचक होता जा रहा है। बीते दिवस कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को समर्थन देने की बात कही। विधायक ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही धन्यवाद भी दिया। इन सभी ने सदर विधायक के खुरहंड स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

People of many political parties join BJP in support of BJP MLA in Banda

इस बात की जानकारी सदर विधायक प्रत्याशी श्री द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने दी। उन्होंने बताया कि सदर विधायक द्विवेदी का जनसंपर्क अभियान भी शहर और गांवों में चल रहा है। विधायक और उनके समर्थक लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बताकर पार्टी की जिताने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा, पुष्कर द्विवेदी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच..