Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में दो सगे भाइयों की हादसे में मौत से कोहराम, एक दिन पहले की बहन की शादी..

Breaking  death of two real brothers in an accident in Banda caused uproar, sister's wedding a day earlier

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घर के दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले ही दोनों ने अपनी बहन की शादी कर उसे विदा किया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव के रहने वाले श्यामलाल के बेटे सुभाषचंद्र (34) अपने छोटे बाई शोभाशरण (28) के साथ शनिवार शाम बहन की शादी के बाद बचा सामान वापस करने गांव से बबेरू गए थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों पर बज्रपात हुआ। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी का बचा सामान वापस कर लौट रहे थे दोनों

वहां से लौटकर दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कमासिन रोड स्थित आश्रम पद्धति स्कूल के पास वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक की रफ्तार ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह

सुभाषचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनका छोटा भाई शोभाशरण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में स्वास्थ्य पहुंचाया।

सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी कानपुर रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के चाचा चंद्रपाल वर्मा और बुद्धराज वर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को दोनों भाइयों की इकलौती बहन वंदना की शादी थी। शादी में बचा सामान वापस करके ही दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : प्रेम प्रसंग में ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने दी जान, इस जिले के रहने वाले थे दोनों