बड़ी खबर : गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे PAC जवानों पर चाकू से हमला, अल्ला-हू-अकबर के लगाए नारे
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर आज दो अराजकतत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। बताते हैं कि दोनों अराजकतत्वों ने अल्ला-हू-अकबर के नारे लगाते हुए मंदिर में घुसने की कोशिश की। एक हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। दूसरा भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पकड़े गए अराजकतत्व से पूछताछ कर रही है। मामले में एलआईयू और दूसरी जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं।
यह है पूरा का पूरा मामला
बताते हैं कि रविवार शाम अराजक तत्व ने धारदार हथियारों पीएसी सिपाहियों पर हमला कर दिया। अल्ला-हू-अकबर का नारा लगाते हमलावर मंदिर में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास स्थल गोरखनाथ मंदिर के मुख्य दक्षिणी गेट की है।
बैंग से यह सामान मिला
पुलिस को पकड़ गए मो. मुर्...
